वीके सिंह ने पाक दिवस समारोह में शामिल होने पर दी सफाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 मार्च 2015

वीके सिंह ने पाक दिवस समारोह में शामिल होने पर दी सफाई

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आज केंद्रीय मंत्री वी के सिंह पर निशाना साधा और उनसे अप्रसन्नता जताने की बजाय पद छोड़ देने को कहा. गौरतलब है कि सिंह ने कल यहां आयोजित पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में सरकार का प्रतिनिधित्व किया था.

 मनीष तिवारी ने कहा कि पूर्व में भी मंत्रियों ने पाकिस्तान के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से मना कर दिया था. तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘अगर श्रीमान हैशटैग ड्यूटी हैशटैग डिसगस्ट पाकिस्तान पर अपनी सरकार के दोहरे मानदंडों से इतने अप्रसन्न हैं तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए. अन्य मंत्रियों ने भी पहले पाकिस्तान के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से मना किया है.’’ पाकिस्तानी उच्चायोग में कल यहां पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सिंह ने कई ट्वीट किए थे जिसमें ‘अप्रसन्नता’ और ‘कर्तव्य’ को परिभाषित किया था और संकेत दिया था कि इस कार्यक्रम के लिए भेजे जाने से वह अप्रसन्न थे.

सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा था कि उनसे सरकार ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने को कहा था.

कोई टिप्पणी नहीं: