छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (05 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 मार्च 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (05 मार्च)

लोक कल्याण षिविरों की तिथियां निर्धारित  

छतरपुर/05 मार्च/आम जनता की षिकायतों के त्वरित व सकारात्मक समाधान के उद्देष्य से कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने विकासखण्डवार आयोजित होने वाले लोक कल्याण षिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। जिसके तहत छतरपुर विकासखण्ड के बरद्वाहा में 12 मार्च, बोड़ा में 9 अप्रैल, बसाटा में 7 मई, पुरवा में 4 जून, पठापुर में 9 जुलाई, ईषानगर में 6 अगस्त, रमपुरा में 3 सितम्बर, चैका में 8 अक्टूबर, बरकौहा में 5 नवम्बर तथा कलानी में 3 दिसम्बर को लोक कल्याण षिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह बिजावर विकासखण्ड के गढ़ा में 13 मार्च, रगौली में 10 अप्रैल, पाली में 8 मई, ऐरोरा में 5 जून, लुहरपुरा में 17 जुलाई, कुपी में 7 अगस्त, सुकवाहा में 4 सितम्बर, नगदा में 16 अक्टूबर, डिलारी में 20 नवम्बर तथा नैगुवां में 4 दिसम्बर को षिविरों का आयोजन होगा। बक्स्वाहा विकासखण्ड के ग्राम महुटा में 20 मार्च, सैडारा में 17 अप्रैल, सानौधा में 15 मई, किषनपुरा में 19 जून, दरगुवां में 10 जुलाई, कंजरा में 14 अगस्त, मझौरा में 18 सितम्बर, बीरमपुरा में 23 अक्टूबर, धरमपुरा में 6 नवम्बर तथा मुडि़या में 11 दिसम्बर को षिविर का आयोजन होगा। बड़ामलहरा विकासखण्ड के ग्राम बूदौर में 13 मार्च, हलावनी में 24 अप्रैल, रामटौरिया में 22 मई, सरकना में 12 जून, बरमा में 24 जुलाई, सड़वा में 21 अगस्त, भोजपुरा में 11 सितम्बर, राजापुर में 9 अक्टूबर, सूरजपुराखुर्द में 27 नवम्बर तथा बौकना में 18 दिसम्बर को लोक कल्याण षिविर आयोजित किया जायेगा। राजनगर विकासखण्ड के ग्राम प्रतापपुरा में 26 मार्च, चैबर में 16 अप्रैल, कर्री में 14 मई, सांदनी में 18 जून, सलैया में 16 जुलाई, धमना में 13 अगस्त, पाटन में 10 सितम्बर, पीरा में 15 अक्टूबर, बमनौरा में 19 नवम्बर तथा कंदौहा में 10 दिसम्बर को लोक कल्याण षिविर लगाया जायेगा। नौगांव विकासखण्ड के ग्राम लहदरा में 11 मार्च, भदर्रा में 22 अप्रैल, कराठा में 13 मई, बड़ागांव में 17 जून, नयागांव में 22 जुलाई, सरदारपुर में 19 अगस्त, नुना में 23 सितम्बर, सिंहपुर में 14 अक्टूबर, सैला में 18 नवम्बर तथा गुरसारी में 9 दिसम्बर को षिविर आयोजित किया जायेगा। लवकुषनगर विकासखण्ड के ग्राम पठा में 18 मार्च, रामपुरा में 15 अप्रैल, गिलौहा में 20 मई, देवनगर में 24 जून, गुढ़ाकला में 15 जुलाई, देवपुर में 12 अगस्त, कटहरा में 16 सितम्बर, भैंरा में 21 अक्टूबर, सिजई में 4 नवम्बर तथा राजापुर में 16 दिसम्बर को लोक कल्याण षिविर आयोजित होंगे। बारीगढ़ विकासखण्ड के ग्राम टिकरी में 19 मार्च, कसार में 23 अप्रैल, अलीपुर में 28 मई, दादूताल में 25 जून, नाहरपुर में 23 जुलाई, बिजासिन में 27 अगस्त, चुकेहटा में 17 सितम्बर, महोवा में 29 अक्टूबर, हाजीपुर में 26 नवम्बर तथा गौरिहार में 17 दिसम्बर को षिविर आयोजित किया जायेगा। छतरपुर ब्लाॅक के ईषानगर में 6 अगस्त को, बक्स्वाहा ब्लाॅक के सैडारा में 17 अप्रैल को तथा बारीगढ़ ब्लाॅक के गौरिहार में 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले लोक कल्याण षिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। षिविर आयोजन के प्रभारी अधिकारी संबंधित एसडीएम होंगे। षिविर में टेंट व माइक सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ की रहेगी। षिविर में पंचायत, राजस्व, कृषि, एमपीईबी, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, स्वास्थ्य एवं पषु चिकित्सा इत्यादि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे।     

मार्च माह में आयोजित होने वाले नसबंदी षिविर

छतरपुर/05 मार्च/स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह पुरूष एवं महिला नसबंदी षिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मार्च माह में भी एनएसव्ही एवं एलटीटी आॅपरेषन के लिये कैम्प आयोजित किये जायेंगे। जिसके तहत 7, 14 एवं 21 मार्च को ईषानगर, लहेरापुरवा, नौगांव, हरपालपुर, अनगौर, गुलगंज, बाजना एवं भगवा में कैम्प का आयोजन किया जायेगा। राजनगर, खजुराहो, बमीठा, चंद्रनगर, लवकुषनगर एवं बारीगढ़ में 9, 16, 23 एवं 30 मार्च को, नौगांव, गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, सटई, बिजावर एवं किषनगढ़ में 11, 18 एवं 25 मार्च को, चंदला, गौरिहार, सरबई, बड़ामलहरा एवं घुवारा में 12 एवं 19 मार्च को तथा बक्स्वाहा एवं लवकुषनगर में 13 व 27 मार्च को षिविर आयोजित होंगे। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन नसबंदी आॅपरेषन किये जायेंगे। षिविर का समय प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित है।  

केसीसी घोटाले में फील्ड ऑफिसर की जमानत अर्जी खारिज
छतरपुर। विशेष न्यायाधीश संजीव दत्ता की अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया में किसान क्रेडिट कार्ड में हुए लाखों रूपए के घोटाले के मामले में अदालत द्वारा बनाए गए आरोपी फील्ड  आफिसर रमन रिछारिया की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि ग्राम बसारी में 70 वर्षीय वृद्ध पीडि़ता कमलिया पत्नी बंदी साहू ने सीजेएम संजय कश्तवार की अदालत ने मामला पेश किया था कि उसके नाम से  बैंक ऑप इंडिया में फर्जी खाता क्रमांक 944232110000236 खोलकर किसान के्रडिट कार्ड पर 10 लाख रूपए ऋण निकाला है और खाता क्रमांक 2442321100002 पर जालि पुत्र भुजबल कोंदर निवासी कटहरा के किसान के्रडिट कार्ड पर 9 लाख 22 हजार रूपए की लौन की फर्जी गरंटीकर्ता बना दिया। सीजेएम संजय कश्तवार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए बैंक ऑफ इंडिया शाखा छतरपुर के तत्कालीन बैंक मैनेजर अमर सिंह धुर्वे, वर्तमान बैंक मैनेजर कपिल सिंह, फील्ड ऑफिसर रमन रिछारिया, क्लर्क रतीराम प्रजापति और कैशियर संजय वाजपेयी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 120बी/34 के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना कोतवाली पुलिस को आदेश दिया था। अदालत के आदेश के पालन मेंं कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था जिसमें आरोपी फील्ड ऑफिसर रमन रिछारिया ने अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी अदालत में पेश की थी। विशेष न्यायाधीश संजीव दत्ता की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।

अधिवक्ता संघ ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा छतरपुर में अपर आयुक्त कोर्ट की स्थाई खोले जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम अपर आयुक्त अलका श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है। अधिवक्ता संघ के सचिव पंकज पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार छतरपुर में प्रत्येक माह की प्रथम सोमवार को आयुक्त सागर संभाग सागर की लिंक कोर्ट लगती है, जिसमें छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ जिले के मामलों की सुनवाई की जाती है। माह में केवल एक दिन कोर्ट लगने से मामलों की सुनवाई नियमित रूप से नहीं हो पाती और न ही पक्षकारों को सही न्याय शीघ्रता से मिल पाता है। मामलों की सुनवाई के बाद आदेश भी एक माह के बाद होते है जिससे जरूरती मामलों के सुनवाई के आदेश तुंरत प्राप्त नहीं होते, साथ ही आदेशों की नकले भी सागर जाकर निकलवाना पड़ती है जिससे अधिवक्ता और पक्षकारों को परेशानी होती है। छतरपुर में तीनों जिलों को ध्यान में रखते हुए अपर आयुक्त कार्यालय की स्थापना करने हेतु संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और सचिव पंकज पाठक ने मुख्यमंत्री के नाम अपर आयुक्त श्रीमती अलका श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। 

प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षा महाविद्यालय में की साफ-सफाई
chhatarpur news
छतरपुर 05 मार्च। शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में गुरूवार को करीब डेढ़ सैकड़ा प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने पूरे परिसरमें साफ-सफाई की। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता रूसिया के मार्गदर्शन में यह सफाई अभियान चलाया गया। एमएड सीआर अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत एमड, एवं बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने महाविद्यालय के भवन, बगीचे एवं पूरे प्रांगण की सफाई कर एकत्र कर आग लगाकर नष्ट किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय शिक्षकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना था। इस मौके पर कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापकश्रीमती संध्या श्रीवास्तव, श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती वंदना मिश्रा, भारतभूषण मिश्रा, प्रमोद सिंह भी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: