सीेहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (05 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 मार्च 2015

सीेहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (05 मार्च)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा होली पर्व सावधानी से मनाने की अपील
   
sehore news
रंगों का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएं लेकिन इतनी सावधानी बरतें कि होली पर्व पर सर्दी खांसी जुकाम,गले में दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हो तो ऐसे व्यक्ति लोगों से  मिले-जुले नहीं तथा गले मिलने से बचे। ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।  उक्त अपील आम नागरिकों से विधायक सीहोर श्री सुदेष राय तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेष मेवाड़ा ने स्वास्थ्य विभाग जिला सीहोर के निवेदन पर की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आग्रह पर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उक्त अपील आम नागरिकों से की गई है। उन्होंने बताया कि एच1 एन1 इंफ्लूएंजा स्वाइन फ्लू एक मौसमी वायरल संक्रमण है जिसे सही समय पर जांच एवं उपचार के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए त्वरीत सलाह एवं इलाज हेतु जिला चिकित्सालय सीहोर मंे 24 घंटे हेल्पलाईन नंबर 07562-226363,228400 पर संपर्क किया जा सकता है। डाॅ.गुप्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की आवष्यकता नहीं है, यह पूर्णतः साध्य है। 

कार्यषाला का आयोजन

सी. आर. डी. ई. कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ जिला सीहोर द्वारा ग्राम नादान, विकासखण्ड  इछावर में कार्यषाला का आयोजन टिकाऊ खेती पर किया गया। जिसमे सीहोर जिले के ग्राम नादान, अलीपुर, धाईखेडा, सनकोटा, समापुरा आदि के 100 से अधिक किसानो ने उपस्थिति सुनिष्चित की। श्री जे. के. कनौजिया कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने सब्जियों में उपयोग किए जा रहे रसायनो का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में अवगत कराया। साथ ही साथ टिकाऊ खेती वर्तमान समय की आवष्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। डाॅ उपेष कुमार कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने टिकाऊ खेती को दृष्टिगत रखते हुए किसानो को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया, साथ साथ फसलों मे जैविक कीटनाषकों के उपयोग करने की सलाह दी। श्री संदीप टोडवाल, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र सीहोर ने कंेचुआ खाद उत्पादन विधि, विषयक चर्चा विस्तृत से की साथ - साथ किसानो को नाडेप कम्पोस्ट से जैविक खाद बनाने की सलाह भी दी। श्री ए. के. साहू, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र सीहोर ने समन्वित कृषि प्रणाली पर विस्तृत से चर्चा की एवं कृषको को कृषि के साथ - साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मुर्गीपालन आदि को अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कृषक श्री अकबर खान, ग्राम - समापुरा ने कृषि $ उद्यानिकी को अपनाने से लाभ के अनुभवों को अवगत कराया और अन्य कृषको को अपनाने हेतु सलाह दी। इस दौरान कृषकों को कठपुतली के माध्यम से टिकाऊ खेती का संदेष दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप चैहान विषेषज्ञ (कृषि प्रसार) द्वारा किया गया।

सांई का दरबार सजा रंगोली से होली पर बाबा के दरबार में बनी एक से बढ़कर एक रंगोली

sehore news
सीहोर। स्थानीय मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी का दरबार रंगोली से सजा हुआ नजर आई शहर की युवतियों और महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी कला का समपर्ण बाबा के दरबार में किया करीब तीन दर्जन से भी अधिक रंगोली बनाई गई थी जिसे देखकर सांई भक्तों की नजर ठहर सी गई। होलिका दहन के पहले मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी का नजारा कुछ अलग तरह से निराली छंटा बिखेर रहा था, मंदिर परिसर में युवतियों और महिलाओं को स्थान आबंटित किए जाकर रंग भी उपलब्ध कराए गए थे, करीब साठ से अधिक महिलाओं और युवतियों द्वारा तीन दर्जन से भी अधिक रंगोली बनाई कर अपनी कला सांई बाबा के श्रीचरणों में अर्पित की, सभी होली के पावन पर्व पर बाबा के दरबार को रंगों से सजाकर प्रसन्नचित नजर आ रही थी, मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सभी का आभार अध्यक्ष बसंत दासवानी द्वारा व्यक्त किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: