मुख्यमंत्री जी ने अपने जन्म दिन पर, श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पहुंचकर सपत्नी पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सपत्नी पांच मार्च गुरूवार को अल्पप्रवास पर विदिशा आए। उन्होंने यहा बेतवा नदी के किनारे स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को उनके जन्म दिन पर आज अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाए दी। इस अवसर पर शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री जी को कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्तें भेंट किए।
भण्डारा
श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारे मंे अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री चैहान सपत्नी श्रीमती साधना सिंह, प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत, नगर निगम भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने भी सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने मीडियाकर्मियों से रूबरू होकर होली एवं रंगपंचमी त्यौहार की देष एवं प्रदेषवासियों के साथ-साथ विदिषावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबके सहयोग से प्रदेष उन्नति की ओर अग्रसर हो और विदिषावसियों के जीवन में नई खुषियां लेकर होली आए। इससे पहले प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री चैहान का एसएटीआई में बने हेलीपेड पर स्वागत कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।
होली की शुभकामनाएं
कलेक्टर श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है वे होली को भाईचारे की भावना से मनाएं जिले के इतिहास को दोहराएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें