भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक लड़ाकू विमान गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
माना जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जगुआर था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि विमान का चालक दुर्घटना में घायल हो गया, जिसे वायु सेना के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया।
वायु सेना का विमान चंडीगढ़ से 120 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र के पास खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वायु सेना का विमान अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, जिसने अंबाला के वायु सेना शिविर से उड़ान भरी थी। यह स्थान चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें