झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (05 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 मार्च 2015

झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (05 मार्च)

अंतिम भगोरिया मेले मे उमडा जन सेलाब, आधुनिक परीधान मे सजधज कर आए युवक युवतिया

jhabua news
पारा--होली के पुर्व साप्ताहीक हाट बाजारो मे लगने वाले आदीवासी अंचल व लोक संस्कृति का सात दिनो तक चलने वाले लोकप्रिय पर्व भगोरिया का समापन गुरूवार को हुआ।जहा हजारो की तादाद मे आदीवासी बंधुओ ने सपरिवार  भगोरीया मेले का झुले चकरी एस्सलवर्ड के झूलो मे झुल कर आनंद लीया वही होली के त्योहार के लिए भी जमकर खरीददारी की।  गूरूवार को पारा हाट बाजार मे आदीवासी लोक संस्कृती का पर्व भगोरिया मेला बडे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जहा क्षेत्र सहीत दूर दराज के आदीवासीयो ने भाग लिया।सुबह से ही स्त्री पुरूष बच्चे युवक व युवतिया परंपरागत रंग बिरंगे परिधानो मे टोलीयो के साथ भगोरीया मेला देखने के लिए ढोल मांदल के साथ कुर्रराटी मारते हूए आने लगे थे वही आधुनिक परिधान जींस पहने चश्मा लगाए गले मे रूमाल बांधे युवक भी हजारो की तादाद मे देखने को मिले वही युवतिया भी पिछे नही रही वे भी अच्छी चमक दार उलटे पन्ने की साडीयों मे लीपटी दीखाई दी वही कीसी किसी ने चश्मा भी लगारखा था। वही एक जेसी डे्रस मे भी कई ग्रुप थे जो हंसी ठिठोली करते हूए अपनी मस्ती मे भगोरिया मेले मे घुमते दिखाई दे रहे थै। झुले चकरी के आसपास बहुत ज्यादा भीड थी जहा झुलने के लिए अपना नम्बर लगा कर घण्टो इन्तजार कर रहे थे। भगोरिया मेले मे उमडे जन सेलाब को देखते झुले वालो ने भी अपने भाव बडा दियें।नगर मे चारो ओर इतनी जबर जस्त भीड थी कि सडक पे निकलना मुश्कील था।ग्राम पंचायत ने हर जगह पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी थी।वही मन्नत घारी भी भगोरीया मले मे घूमते दिखे।

jhabua news
बाजार हुआ गुलजार---आखरी भगोरीया होने से दुकान दारो का व्यवसाय भी अच्छा चला शाम होने तक बाजार मे से गोले खजूर नारीयल कांकडी माजम आदी खुब बिकी इससे दुकानदारो ने राहत महसुस की। दुकान दार महिने भर पहले से भगोरीया हाट के लिए अपने माल का स्टाक कर तेयारी कर लेते हे।शितल पेय व कुल्फी आईस्क्रीम भी जबर जस्त बिकी जिसका बच्चो बूढो सहीत सभी ने लुत्फ उठाया।शाम हाने तक बाजार से नारीयल गायब हो चुके थे वही पान बिडा वालो की भी ग्रहाकी अच्छी रही। बहुत से दूकान दार सात दिनो के सातो भगोरीया मेला करते हे व अपने व्यापार से वर्ष भर का साजो सामान जुटालेते हे।मेले फलफुल अंगूर मोसमबी आदी की बिक्री भी खुब रही।

jhabua news
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चोबंद--पुलीस प्रसाशन ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबंद रखी जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही घटी।चैाकी प्रभारी जी पी यादव अपने दल बल सहीत पुरे क्षेत्र की व्यवस्था घुम घुम कर देख रहे थे वर्तमान मे सम्पन्न हूए पंचायत निर्वाचन मे हार जित के बाद गडबडी की आंशका के चलते व आपस मे बडी दुश्मनीयो के देखते हुए अतिरिक्त बल मंगा कर चप्पे चप्पे पर तेनात किया जिससे भगोरिया मेला शांती पुर्वक समपन्न हुआ।

स्वाथ्य विभाग ने लगाई प्रदर्शनी---स्वस्थय विभाग ने भी स्वाईन फ्लू के लिए प्रदर्शनी लगा कर लागो को जागरूक किया।साथ ही बिमार का ईलाज करने के लिए भी दवाईया भगोरीया मेले आए ग्रामिणेा के लिए उपलग्ध करवाई।मेले मे स्वाथ्य विभाग का पुरा अमला उपस्थित था।

भाजपा व कांग्रेस ने निकाली गेर---अंतिम भगोरीया मले मे कांगे्रस व ळााजपा दोकनो राजनितिक दलो ने गेर निकाली  जहा भाजपा की गेर मे नविन जनपद सदस्य कुवर गजेन्द्र सिह राठोर आंनद सरतिलीया ओकार सिह डामोर व आस पास क्षेत्र के कई सरपेच मोजूद थे भाजपा ने सभी का स्वागत केसरीया दुपटटा व साफा बंध कर किया व ढोल मंदल पर थिरकते हूए गेर निकाली। वहि कांग्रेस  ने भी  अपने सभी कार्यकर्ताओ को साफा बंधवाया व विका्रंत भुरीया प्रकाश रांका सलेल पठान रूपसिह डामोर जेागडीया निनामा कालुसिह वसुनिया सहीत अनेक सरपेचो के साथ ढोल मंादल पर नाचते हूए अपने कार्यकर्ताओ के साथ गेर निकाली।

श्रीभूरिया द्वारा प्रदेषवासियो को भगोरिया, होली , रंगपंचमी तथा षीतला सप्तमी की बधाई दी

झाबुआ--- पूर्वप्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने भगोरिया, होली एवं रंगपंचमी के अवसर पर प्रदेषवासियांे को होली की बधाई देते हुए कहाकि होली का यह त्योहार हमारी प्रचीन मान्य परंपराओं को आपसी भाईचारा ,परस्पर प्रेम एवं वर्गभेद को मिटाने वाला आपसी एकता का पर्व है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने भी बधाई देते हुए कहाकि रंगो का यह पर्व अमीरों एवं गरीबों के मतभेदों को मिटाता है। तथा एक-दूसरे के प्रति प्रेम एवं स्नेह की भावनाओ को जार्गत करता है। पूर्वजिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेषचन्द्र जैन(पप्पू भैया) एंव षांतिलाल पडियार ने भी जिले वासियों को होली,रंगपंचमी की बधाई देते हुए कहाकि यह रंगों का पर्व आपके जीवन में उल्लास एवं सोहार्द का वातावरण निर्मित करे ऐसी षुभकामना करते हेंजिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि हम सब मिलकर अपने-अपने बेर को भूलाकर पूराक्षेत्र भाईचारे की भावना से सराबोर रहे तथा आपके जीवन मे सुख व सम्रद्धि निंरतर वृद्धि होती रहे। वीरसिंह भूरिया, रतनसिंह भाबर, पूर्वविधायकगण, वरिश्ट कांग्रेस नेता रमेष डोषी, ठा. जोरावरसिंह, हुनमंतसिंह डाबढी, नारायण भटट, नगीन षाहजी, राजेन्द्र अग्निहोत्री, विजय पांडे, प्रकाष राका, रूपसिंह डामोर,अकमाल सिंह डामोर, कांग्रेस नेत्री कलावती गेहलोत, डा विका्रन्त भूरिया प्रवक्ता आचार्य नामदेव, हर्श भटट, कांग्रेस नेता मनीश व्यास,जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, वीरेन्द्र मोदी,अलीमुदीन सैयद ,चंद्रवीरसिंह राठौर, जामसिंह डामोर, हेमचन्द्र डामोर, यामिन षेख, देवीलाल भानपुरिया, जोसफ पीटर,बलवीर सिंह सोहेल, चंदनसिंह गेहलोत, अजय वोहरा ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा ,जिला सेवादल मुख्य संगठक राजेष भटट, सलेल पठान लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनय भाबोर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदलाल मेड, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह मेडा,चंदुभाईपडियार , सुरेष मुथा, अग्निनारायण सिंह, कालूमुनिया, गेंदाल डामोर, पारसिंह ढिंढोर, गजराज सिंह डामोर कांग्रेस नेता केलाष डामोर, बंर्टू अिग्नहोत्री, षकंर सिहं भूरिया , गोरव सक्सेना, बबलू कटारा विजय भाबोर कांग्रेस नेत्री सायरा बानो, षिला मकवाना,े मालू डोडियार जिला कांग्रेस ,ब्लाॅक कांग्रेस, षहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, पंच, तड़वी, एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर अपनी ओर से जिले वासियों को होली , रंगपंचमी एवं षीतला सप्तमी की षुभकामनाएॅं दी।

23 मार्च  से झाबुआ में रंग क्रांतिए रंगमंच से क्रांति की गाथा 

झाबुआ रंगमंच हमेशा से ही बदलाव और क्रांति का सूचक रहा है । देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले और आज़ादी के  इस आंदोलन को गति प्रदान करने वाले महानायकों के सम्मान में जिले की सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था साज़ रंग 23 मार्च से रंगक्रांति का आगाज़ करने जा रही है । इस दौरान विस्तृत रंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली एवं मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के ख्याति प्राप्त रंगकर्म विशेषज्ञों द्वारा झाबुआ जिले के रंगकर्म में रूचि रखने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देंगे । इसके साथ ही फिल्म जगत से जुड़े अभिनेता मुकेश तिवारी ;चायना गेट द्धए यशपाल शर्मा ;नीली छतरी वालेए जी टीवी द्ध और रघुवीर यादव ;पीपली लाइव द्ध भी शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को अभिनय और इससे  जुड़ी विधाओं के गुर सिखाएंगें । शिविर का निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी और बीण्वी कारंत के शिष्य भूषण भट्ट करेंगे । शिविर प्रभारी धर्मेन्द्र मालवीय होंगे । शिविर में नाटकए संगीतए छाऊ नृत्य ;उड़ीसाद्धए मार्शल आर्टए युद्ध कौशल और व्यक्ति विकास की बारिकियों से रूबरू करवाया जाएगा । रंगकर्मी भरत व्यास ने बताया कि शिविर 23 मार्च 2015 से 18 अप्रैल 2015 तक आयोजित किया जा रहा है । चूंकि 23 मार्च को भगतसिंह का शहादत दिवस है और 18 अप्रैल को तात्य टोपे का बलिदान दिवस है । शिविर में तात्य टोपे के जीवन संग्राम पर आधारित नाटक श्जो लड़े दिन के हेतश् का भव्य मंचन 18 अप्रैल को किया जाएगा । ये नाट्य मंचन आज़ाद की धरती से 1857 के महानायक तात्य टोपे को सलाम होगा ।  इस भव्य प्रस्तुति के साथ ही उभरते हुए बाल कलाकारों की नाट्य प्रस्तुति भी तैयार करवाई जाएगी । इस शिविर में विशेष आवश्यकता वाले जिला विकलांग केन्द्र के बच्चे शिरकत करेंगे । शिविर में भाग लेने हेतु दो उम्र वर्ग निर्धारित किए गए हैं । पहला 6.12 साल के जुनियर वर्ग और दूसरा 12 से अधिक । शिविर में 12 वर्ष से ऊपर वे सभी लोग  जो रंगमंच रूचि रखते हैं या सीखना चाहते वे भाग ले सकते हैं । शिविर में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र साज़ रंग के थांदला गेट स्थित कार्यालय से शाम 6.9 बजे के मध्य प्राप्त किए जा सकते हैं ।

एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त-आरोपी गिरफ्तार 

झाबूआ---थाना कोतवाली झाबुआ की पुलिस टीम ने आरोपी पांगू पिता तोलसिंह भूरिया, निवासी गांबी के कब्जे से एक बारह बोर का देशी कट्टा तथा एक बारह बोर का जिंदा कारतुस, जप्त कर आरोपी को गिर0 किया गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 162/15, धारा 25-ए एवं 27 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: