- ऊर्जा संगम देश की नई नीतियों का केंद्र
विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय सभा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा संगम कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मार्च 2015 को करेंगे ㅣ जहा अन्य मंत्रियों के साथ सी ई ओ, जॉइंट वैंचर पार्टनर्स , इंडस्ट्री लीडर्स टेक्नोलॉजी इन्नोवेटर्स और पालिसी मेकर्स भी उपस्थित होंगेㅣ ताकि एक दूसरे से चर्चा की जा सके भारत में ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में बदलती हुई चुनौतियों एवं अवसर परㅣ
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आर्थीक और सामाजिक रूप से ऊपर उठता दिखाई दे रहा हैㅣ साथ ही साथ उन्नति की राह में अपने कदम और तेजी से बढ़ा रहा है ㅣ इसलिए देश को अब ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता हैㅣताकि विकास के साथ कदम मिलाया जा सकेㅣयही समय है जब हमे देश के हाइड्रोकार्बन इंडस्ट्री के पिछले कार्यो का मूल्यांकन कर वर्तमान में विचार विमर्श करके भविष्य की नई नीतियों को बनाना होगा जिससे पूर्ण विकास हो सके ㅣ
राज्य प्राकृतिक गैस एवं संसाधन मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कहा की सरकार द्वारा किये गए कार्यो में देश की ऊर्जा सुरक्षा रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करती है ㅣ यह कार्यक्रम एक इन्वेस्टर फ्रेंडली मोहोल स्थापित करने और हाइड्रोकार्बन सेक्टर के होनहारो को सबके समक्ष लाने में मददगार होगा ㅣ
ऊर्जा संगम में वैश्विक स्तर के लोगो के साथ एग्रीमेंट करके देश के ऊर्जा सुरक्षा कारोबार के क्षेत्र में लम्बे समय तक रहने वाले अवसर प्रदान किये जा सकेंगे ㅣ जिससे सभी क्षेत्रों को विकास में में बराबरी के अवसर मिले ㅣ
वित्तीय मंत्री श्री अरुण जैटली संचार एवं आई टी मंत्री रवि शंकर प्रसाद श्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं जानेमाने लेखक डॉ डेनियल एर्गिन भी सम्मलेन में शामिल हो कर सभी को सम्बोधित करेंगे ㅣ प्राकृतिक गैस एवं संसाधन मिनिस्ट्री ने कई ऐसे कार्य शुरू कर दिए है जो आम जनता के के लिए हितकारी है ㅣचाहे फिर बात बैंक खातों में सीधे कैश जमा करने की हो या फिर गरीबो को 2019 तक सस्ती से सस्ती और अच्छी ऊर्जा प्रदान करने की ㅣ इन सभी विषयो पर ऊर्जा संगम में विचार किया जायगा ㅣ
देश की अंतराष्ट्रीय तेल कंपनी ओ एन जी सी विदेश के साथ जितनी भी राज्यस्तरीय तेल कम्पनियाँ है वे हाथ मिला चुकी है ㅣ बरौनी रिफाइनररी की इंडियन ऑइल कारपोरेशन इस वर्षा अपने 50 वर्ष पुरे कर रही है और प्राकृतिक गैस एवं संसाधन मिनिस्ट्री के तहत इस मौके को मनाया जायगा ㅣ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें