बंगलुरु में एक आवासीय स्कूल की छात्रा की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 1 अप्रैल 2015

बंगलुरु में एक आवासीय स्कूल की छात्रा की गोली मारकर हत्या

बंगलुरु के एक आवासीय स्कूल के कार्यालय में काम करने वाले एक लड़के ने 18 वर्षीय एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके मित्र को घायल कर दिया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारी गई लड़की बारहवीं की छात्रा थी और छात्रावास में रहती थी। उन्होंने कहा कि घटना कल रात हुई। जांच जारी है। ऐसा संदेह है लड़के ने एकतरफा प्रेम के चलते घटना को अंजाम दिया। कर्नाटक के गृह मंत्री केजे जॉर्ज, शहर के पुलिस प्रमुख एमएन रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: