भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का परीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 16 अप्रैल 2015

भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का परीक्षण

भारत ने 3,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का ओडिशा स्थित शिविर से परीक्षण किया। एक अधिकारी ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण राज्य के भद्रक जिले में धम्रा तट के पास इन्नर व्हीलर आइलैंड स्थित लॉन्च कॉम्प्लेक्स से किया गया।

अग्नि-3 मिसाइल 1.5 टन वजन के हथियार ढो सकने में सक्षम है। इसकी लंबाई 16 मीटर है और इसका वजन 48 टन है। द्विस्तरीय प्रणोदक प्रणाली से लैस यह मिसाइल काफी उच्च वेग से वातावरण में पुन: प्रवेश कर सकता है। अग्नि-3 एक रेल मोबाइल सक्षम मिसाइल है और पूरे भारत में कहीं से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: