मोबाइल फोन पर अब रोमिंग पर बात करना सस्ता होगा। एक मई से रोमिंग पर कॉल करना सस्ता होने जा रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने रोमिंग पर कॉल दरों की सीमा घटा दी है। ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को नया रोमिंग प्लान लागू करने को कहा है। इस फैसले से 1 मई 2015 से रोमिंग पर बात करना 23 फीसदी सस्ता हो जाएगा। जबकि लोकल एसएमएस की दर में भारी कटौती हुई है और इसके लिए 1 रुपये की जगह 25 पैसे ही देने होंगे।
ट्राई ने रोमिंग में लोकल आउटगोइंग कॉल टैरिफ 1 रुपये प्रति मिनट से घटाकर 80 पैसे प्रति मिनट कर दिया है। वहीं लोकल इनकमिंग कॉल पर टैरिफ घटाकर 45 पैसे प्रति मिनट कर दिया है। ट्राई के निर्देश के मुताबिक रोमिंग पर एसटीडी कॉल के लिए 1.50 रुपये की जगह 1.15 रुपये चुकाने होंगे। नेशनल एसएमएस की दर में भारी कटौती की गई है और इसके लिए 1.50 रुपये की जगह मात्र 38 पैसे चुकाने होंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें