दुनिया की सबसे उम्र दराज महिला का117 साल की उम्र में निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 1 अप्रैल 2015

दुनिया की सबसे उम्र दराज महिला का117 साल की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला मिसाव ओकावा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह 117 साल की थीं। आज सुबह ही उनकी मौत हो गई। वह स्वादिष्ट खाने और खूब सोने की शौकिन थीं। मिसाव ओकावा का जन्म जापान में 1898 में हुई थी। उस वक्त संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर कब्जा कर लिया और पेप्सी-कोला नाम से एक नये ड्रिंक को लॉन्च किया। ओकावा अपना जन्मदिन चीनी क्रांतिकारी नेता झो इनलै के जन्म वाले दिन मनाती थीं। ओकावा की लड़की पश्चिमी जापान के ओसाका में एक कपड़ा व्यापारी हैं।

जापानी मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ओकावा ने 5 मार्च को अपने नाती-पोतों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। 117 वें जन्मदिन का केक खाने के बाद वे धीरे-धीरे बिमार होती गईं और आज (बुधवार) को आखिरी सांस ली। 27 फरवरी 2013 को उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का खिताब दिया गया और गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया। इनसे पहले सबसे उम्रदराज इंसान के खिताब जापान के ही जिरोमन किमुरा के पास था। इनकी मौत जून 2013 को हुई थी। वे 116 साल 54 दिन तक जीवित रहे। मिसाव ओकावा की मौत के बाद अमेरिका के गेटरुड वैवर दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान बन जाएंगे। वह इसी वर्ष 4 जुलाई को 117 वर्ष के हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: