बिहार में भूकंप से 27 लोगों की मौत और 79 लोग घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 मई 2015

बिहार में भूकंप से 27 लोगों की मौत और 79 लोग घायल

27-death-79-injured-in-bihar-earth-quack
पटना। बिहार में भूकंप से तबाही का सिलसिला जारी है। 27 लोगों की मौत और 79 लोग घायल। सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी। इस बार 25 अप्रैल से अधिक भयाक्रांत लोग दिखे। खौफजदा लोगों ने अपने परिजनों को बेहतर ढंग से संदेश नहीं दे सके। इसके कारण दीवार से टकराकर घायल होने और ह्नदय गति रूक जाने से मौत की गोद में समा गए। 

पटना शहर के बगल में बालूपर मोहल्ला स्थित है। यहां पर त्रिवेणी पासवान के पुत्र ध्रुव पासवान की मौत गोली और राॅड से मार कर दी गयी थी। मगर परिजनों ने हत्या को भूकंप के समय में दीवार से टकराकर मौत हो जाने वाली कहानी प्रस्तुत कर पुलिस के समक्ष अलग ही रूप देने पर अमादा थे। बाजाप्ता त्रिवेणी पासवान के हस्ताक्षर से आवेदन पत्र पुलिस को दिया गया। इसमें कहा गया कि परिजनों ने भूकंप की खबर बेहतर ढंग से नहीं दिए। उनकी खबर आग में घी डालने वाला साबित हुआ। अपने घर में ध्रुव पासवान सो रहे थे। बिछावन को जमीन बिछाए थे। जब गहरी नींद में ध्रुव पासवान को भूकंप आने की खबर दी गयी तो बेचैन हो उठे। आव न ताव देखा, वह झट से उठा और जाकर दीवार से टकरा गए। इस दीवार में जर्बदस्त टक्कर होने से धुव्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में जोरदार टक्कर लगने से सिर फट गया। सिर का पिछला हिस्सा खुल गया। रक्त प्रवाह होने लगा। बिछावन के बगल में खून का थल्ला जम गया। वह कुछ ही पल में दम तोड़ दिया। वह 35 साल का था। परिजनों ने दीघा थाना को सूचना दिए। मौके-ए-वारदात पुलिस आ पहुंची। कागजी खानापूत्र्ति करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पीएमसीएच भेज दिया। मृतक की असामयिक मौत पर परिजन रो-रो कर बुरा हाल कर लिए। इस पर गहन छानबीन करने के बाद पता चला कि ध्रुव पासवान की हत्या कर दी गयी है। बिछावन के बगल से खाली घोखा और राॅड बरामद कर लिया गया। इस बीच पुलिस ने ध्रुव पासवान की मां को गिरफ्तार कर लिया है। 

27-death-79-injured-in-bihar-earth-quack
स्व. बंगाली राम के पुत्र मुनारिक राम की मौतः वहीं कुर्जी बालूपर गांधी पथ गली में रहने वाले स्व. बंगाली राम के पुत्र मुनारिक राम को भूकंप की खबर मिलते ही बेचैन हो उठे। घर के अंदर चैकी पर सोने वाले मुनारिक राम को सूचना मिली। नींद से जागकर जान बचाने वाले मुनारिक राम को जोरदार दिल का दौरा पड़ा। घर के दरवाजे पर आते ही गिर पड़े। फिर उठ नहीं सके। इस हालात में पहुंच गए मुनारिक राम को चिकित्सकीय सुविधा दिलवाने का असफल प्रयास किया गया। राह में ही दम तोड़ दिए। वे 65 साल के थे। अपने पीछे विधवा सहित 2 लड़के और 6 लड़कियां छोड़ दिए। 

इन दोनों को मिलाकर भूकंप से मरने वालों की संख्या 29 पहुंच गयी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर 9 लोगों की ही पुष्ठि की गयी है। इस संख्या से और अधिक संख्या हो सकती है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से संयम बरतने को कहा है। दुखद समय में मिलजुल कर कार्य करने पर बल दिया। अफवाहों पर ध्यान देने को नहीं कहा गया है। अगर किसी चीज की जानकारी लेनी है तो पटना समाहरणालय से सूचना ले सकते हैं। 



आलोक कुमार
पटना 

कोई टिप्पणी नहीं: