महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराएगी बिहार सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराएगी बिहार सरकार


nitish kumar
बिहार में अब महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी राज्य सरकार कराएगी। इसके लिए एक योजना बनाई गई है। बिहार राज्य महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) इमामुद्दीन अहमद ने शनिवार को बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सरकार कराएगी। सरकार का मानना है कि कई महिलाएं अभाव के कारण प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाती हैं। 

उन्होंने बताया, "राज्य के सभी जिलों में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समिति के अध्यक्ष जिले के जिलाधिकारी होंगे। यह समिति अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर छापेमारी कर या औचक निरीक्षण कर भ्रूण की जांच करने और उसकी हत्या करने की जांच करेगी।" 

अहमद ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कार्य योजना बनेगी। उन्होंने बताया, "सभी विभागों की योजना में महिलाओं के विकास के प्रावधान तय किए जाएंगे। सभी विभागों से समन्वय कर इसे कारगर ढंग से लागू किया जाएगा।" 

कोई टिप्पणी नहीं: