यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरा लड़ाकू विमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 21 मई 2015

यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरा लड़ाकू विमान


fighter-plane-landed-at-yamuna-express-way
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान मिराज-2000 गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरा। आईएएफ ने कहा कि यह लड़ाकू विमानों की राजमार्गो पर उतर सकने की क्षमता दर्शाने के लिए किया गया अभ्यास था। आईएएफ के एक अधिकारी ने बताया, "आईएएफ लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में राजमार्गो पर उतारने को लेकर विचार कर रहा है।"

अधिकारी ने कहा कि लड़ाकू विमान की राजमार्ग पर उतरने की क्षमता मिराज-2000 के माध्यम से दर्शाई गई, जिसने मध्य भारत के एक शिविर से उड़ान भरी थी।  अधिकारी ने यह भी बताया कि यह अभ्यास आगरा एवं मथुरा के जिला प्रशासन के संयोजन के साथ किया गया और अभ्यास के मद्देनजर सुरक्षा के सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: