गर्मी में ऐसे पाएं निखरी रंगत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 13 मई 2015

गर्मी में ऐसे पाएं निखरी रंगत


get-shiny-skin-in-hot
लाह है कि रोजाना आठ गिलास पानी पिएं व जंक फूड न खाएं। दिल्ली के 'स्टार सैलून एंड स्पा' की मालकिन आश्मीन मुंजाल ने दमकती व स्वस्थ त्वचा के कुछ ऐसे ही उपयोगी टिप्स बताए हैं। आइए डालें इन पर एक नजर :

-प्रतिदिन छह से आठ गिलास पानी पिएं, जिससे आपके शरीर से विषैले तत्व (टॉकिन्स) निकल जाएं।

-केला, नारियल के गूदे का दूध और शहद को लगाएं, क्योंकि यह चीजें आपके चेहरे में नमी लाती हैं। यह झुर्रियों व काले घेरे से भी बचाते हैं।

-गर्मी के मौसम में जंक फूड से परहेज करें। यह शरीर में न केवल पोषक तत्वों की कमी करते हैं, बल्कि विषैले तत्व भी बनाते हैं। विटामिन और खनिज पदार्थो से भरपूर भोजन का सेवन करें।

-गुलाब जल में विटामिन ई तेल एवं कुछ चुटकी कपूर पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं। यह लेप सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन टोनर का काम करता है। पोषण के लिए टोनिंग जरूरी है।

झटपट निखार पाने के तरीके :

-एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस लेकर मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद सादे पाने से धो लें।

-एलोवेरा जैल को शहद के साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।

-मलमल के कपड़े में थोड़ी सी बर्फ लें और पार्टी या किसी अन्य समारोह में जाने से पहले इसे 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मलें।

कोई टिप्पणी नहीं: