श्री मोहनिया के इन्दौर स्थानांतरण पर दी गई बिदाई
झाबुआ---भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक रतनसिंह मोहनिया का जीवन बीमा निगम के मण्डल कार्यालय इन्दौर में स्थानान्तर हो जाने से उन्हे विकास वाहिनी की ओर से भावभीनी बिदाई दी गई । इस अवसर पर श्री मोहनिया का पुष्पमालाओं से बीएन भटेवरा, एचके द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, अजीत व्यास, रूसमाल गणावा, सूर्यकांत तिवारी, सहायक प्रबंधक दीपक गोधा एवं नवागत शाखा प्रबंधक आषुतोष शर्मा द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर बीएन भटेवरा ने अपने संबोधन में श्री मोहनिया को अत्यन्त ही विनम्र, नियमों के जानकार होने के साथ ही त्वरित रूप से कार्य को निपटाने वाला व्यक्तित्व बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल को कदापि भुलाया नही जासकता है । श्री मोहनिया ने अपने बिदाई के अवसर पर झाबुआ के स्टाफ सहित विकास वाहिनी द्वारा दिये गये सहयोग की प्रसंषा करते हुए कहा कि यहां परस्पर सहयोग एवं टीम भावना से कार्य करने की परम्परा सभी के लिये अनुकरणीय हे । उन्होने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग की कामना करते हुए नवागत शाखा प्रबंधक को भी इसी तरह का सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की ।
साध्वीजी के दिक्षा दिवस पर हुआ धार्मिक आयोजन
झाबुआ---गुरूणीदेव साध्वी श्री विनितप्रज्ञाश्री जी की सुषिष्या साध्वीरत्ना रत्नत्रया श्रीजी मसा की 12 वीं दिक्षा दिवस पर श्री राजेनद्र जयन्त पाठषाला में धार्मिक आयोजन के साथ सामुहिक सामयिक वं जिला चिकित्सालय में बिस्कीट वितरित किये गये । श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि साध्वी रत्नत्रया श्रीजी मसा की दीक्षा दिवस पर षुक्रवार को पाठषाला मे बचचों ने सामुहिक सामयिक के साथ चरितसस नमः के जाप उकराये गये । सुश्रावक कविता संजय मेहता ने दिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों को कहा कि मनुष्य जन्म के प्ष्चात जीव का पूण्यानुबंधि पुण्य का उत्कृष्ठ उदय होने पर चारित्र ग्रहण करने की भावना बनती है । मोक्ष प्रापित में दीक्षा सहयक भूत बनती है । चारित्र ग्रहण किये बिना जीव की मुक्ति संभव नही है । अतः हमें भी हर पल चारित्र ग्रहण करने की भावना भाना चाहिये । दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक ज्ञान मंदिर में सामुहिक सामायिक परमपूज्य साध्वीजी पूण्यदर्षना री जी मसा की पावन निश्रा में आयोजन किया गया । सामुहिक सामयिक ने श्री संघ की बउी संख्या में महिलायें उपस्थित थी । कार्यक्रम का लाीा श्रीमती शकुंतला रूनवाल परिवार ने लिया । दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय में श्री संघ के मालवा क्षेत्र के जिला प्रभारी यषंवत भंडारी, रिंकू रूनवाल,अप्पुरूनवाल, सिविल सर्जन डा. आरजी कौषल एवं दंत चिकित्सक डा. गर्ग वरिष्ठ नागरिक समुह के उपाध्यक्ष महेषचनद्र गुप्ता एवं समाजसेवी हरी पटेल, जयेन्द्र बैरागी ने सभी मरीजों को फल एवं बिस्कुट का वितरण किया ।
पशु क्रुर्रता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ---फरियादी करमसिंह पिता बुचा बिलवाल, उम्र 30 वर्ष निवासी उमरिया ने बताया कि उसका बैल आरोपी राकेश पिता तेरू भूरिया, निवासी उमरिया के खेत के सेडे पर चला गया था। जिससे आरोपी ने पत्थर मारा जो बैल के पैर में लगा व पैर टूट गया। थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 337/15, धारा 429 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 337/15, धारा 429 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कुए मे गीरने से मोत
झाबुआ--- फरियादिया शायदीबाई पति भूरसिंह, उम्र 50 वर्ष निवासी वगाई छोटी ने बताया कि मृतक भूरसिंह पिता मानसिंह भाबोर, उम्र 52 वर्ष निवासी वगाई छोटी की कुंए में गिरने व पानी में डुबने से मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना रानापुर में मर्ग क्रमांक 18/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।
फांसी लगा कर की आत्म हत्या
झाबुआ--- फरियादी गटटू पिता बिदिया, उम्र 50 वर्ष निवासी झावलिया ने बताया कि मृतक दिनेश पिता गटटू उम्र 18 वर्ष निवासी झावलिया की पेड पर फांसी लगाने से मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में मर्ग क्रमांक 18/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दुर्घटना मे एक मोत
झाबुआ--- फरियादिया सावलीबाई पति गोपाल मेंडा, उम्र 22 वर्ष निवासी उन्नई ने बताया कि मृतक दित्ता पिता राजहिंग निनामा, उम्र 45 वर्ष निवासी असालिया की एक्सीडेंट में आयी चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में मर्ग क्रमांक 29/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।
वन आरक्षक का फार्म भरने गई लडकी लापता
झाबुआ---फरियादी विलियम पिता वेस्ता भाबर, निवासी मेघनगर ने बताया कि उसकी लडकी तारा वन आरक्षक का फार्म भरने का कहकर गयी। जो घर वापस नहीं आयी। प्र्रकरण में थाना मेघनगर में गुम इंसान क्रमांक 4/15 कायम कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें