नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जून 2015

नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत


sushma swaraj
भारत अपने पड़ोसी मुल्क नेपाल को भूकंप की त्रासदी से उबरने और निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं के सम्मेलन में इसकी घोषणा की। भारत की ओर से मिलने वाली इस सहायता राशि से नेपाल में बुनियादी संरचनाओं और कुछ प्रमुख धरोहरों का निर्माण किया जाएगा। नेपाल में पुनर्निर्माण पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सुषमा ने कहा, "नेपाल अकेला नहीं है। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं भारत सरकार तथा भारत के 1.25 अरब लोग इस संकटपूर्ण समय में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।"

नेपाल में अप्रैल में आए 7.9 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद भारत की ओर से चलाए गए राहत अभियान के बारे में सुषमा ने कहा, "ऑपरेशन मैत्री विदेशों में किसी भी आपदा से निपटने के लिए चलाए गए हमारे अब तक के अभियानों में सबसे बड़ा है। इस पर 400 अरब की लागत आई।" उन्होंने कहा, "पुनर्निर्माण के बाद आत्मविश्वास से भरपूर नेपाल उभरेगा।" पुनर्निर्माण के लिए नेपाल की ओर से की जा रही कोशिशों की सराहना करते हुए सुषमा ने कहा, "भारत सबसे पुराने और करीबी मित्र के रूप में नेपाल के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: