भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ललित मोदी के मामले को कुछ ज्यादा ही तूल दे रही है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "यह न तो कानूनी रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और न ही तकनीकी रूप से। विपक्ष सरकार से सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा करने में समर्थ नहीं है। इसीलिए वह इसे (ललित मोदी मामले को) तिल का ताड़ बना रहे हैं।"
उन्होंने सवाल किया, "मैं यह पूछना चाहता हूं कि ललित मोदी का भ्रष्टाचार का मामला किस सरकार के कार्यकाल में प्रकाश में आया था?" उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंघरा राजे ने ललित मोदी के साथ रिश्तों की बात को हालांकि खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा, "जहां तक सवाल दुष्यंत सिंह का है, सभी तथ्य आयकर रिटर्न दाखिल करते समय और चुनाव आयोग के हलफनामे में दिए गए हैं और यह पहले से ही सार्वजनिक है।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें