केन्द्र बिहार को बड़े पैमाने पर मदद करने का हर संभव प्रयास करेगा: जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

केन्द्र बिहार को बड़े पैमाने पर मदद करने का हर संभव प्रयास करेगा: जेटली

बिहार को बड़े पैमाने पर मदद के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव प्रयास का वादा करते हुये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार अगले कुछ सप्ताह में संसाधन संपन्न इस राज्य के लिए कई परियोजनाओं और स्कीमों की घोषणा कर सकता है। जेटली ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भारत का आर्थिक भविष्य विषय पर संबोधन के बाद संवाददाताओं से कहा बिहार अपार संभावनाओं वाला राज्य है। राज्य में बहुत कम उद्योग हैं जबकि यहां मानव संसाधन बेहतर है। यहां कृषि है। इसलिए देश के समुचित विकास के लिए बिहार को समर्थन देना जरूरी है। उन्होंने कहा, इसलिये भारत सरकार बड़े पैमाने पर बिहार की मदद के लिये हर संभव प्रयास करेगी।

जेटली ने इसे चुनाव पूर्व पैकेज मानने से इनकार किया और कहा कि यह राज्य के चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं किया जा रहा है। वित्त मंत्री की बिहार पर टिप्पणी उनकी प्रस्तुति का हिस्सा नहीं थी जिसमें उन्होंने विभिन्न राज्यों पर काफी समय दिया।

बिहार को केन्द्र की ओर से हर संभव मदद के बारे में अधिक जानकारी मांगे जाने पर जेटली ने कहा, आप कुछ सप्ताह प्रतीक्षा क्यों नहीं करते। एक भारतीय-अमेरिकी, रमेश यादव द्वारा पूछे गए सवाल पर जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर काम कर रही है।यादव के यह पूछने पर कि आपकी सरकार ने बिहार के लिए कोई योजना क्यों नहीं बनाई, जेटली ने कहा बिहार के पास दो बड़े संसाधन हैं। एक है पानी जिसकी वजह से यहां खेती अच्छी है। दूसरा है मानव संसाधन। बिहार में अपार मानव संसाधन है। दरअसल पहली पीढ़ी के प्रवासी जो काफी देशों में गए, वे बिहार से थे।

कोई टिप्पणी नहीं: