सांसद ने अधिकारियों को चेताया, योजनाओं का जमीनी स्तर पर करें क्रियान्वयन
- मुख्यमंत्री को दी जायेगी कृषि महोत्सव में की गयी अनियमितताओं की जानकारी
छतरपुर/19 जून/सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा षासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सिर्फ कागजों में ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों को वास्तविकता में लाभ दिलाया जाना सुनिष्चित किया जाये। उन्होंने विगत 25 मई से 15 जून तक आयोजित कृषि महोत्सव की समीक्षा करते हुये कहा कि कृषि क्रांति रथ द्वारा जिले में सिर्फ औपचारिक्ता पूर्ण की गयी है। कृषि क्राति रथ के भ्रमण की सूचना लोगों को ठीक ढंग से नहीं दी गयी। जनप्रतिनिधियों को भी कृषि महोत्सव से दूर रखा गया। उन्होंने उपसंचालक कृषि श्री मनोज कष्यप को हिदायत देते हुये कहा कि कृषि महोत्सव के दौरान की गयी अनियमितताओं की जानकारी मैं मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से दूंगा। उन्होंने कहा कि षासन की जिस मंषा के तहत कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया, वह पूर्ण नहीं हुयी। उन्होंने कहा कि सूरज धारा और अन्नपूर्णा योजना के तहत खरीफ फसलों के लिये किसानों को लक्ष्य के मुताबिक बहुत कम बीज का वितरण किया गया है। खरीफ फसलों की बौनी कुछ दिनों बाद प्रारम्भ होने वाली है और बौनी के पहले बीज का वितरण कैसे पूर्ण हो पायेगाघ् इस बात की उन्होंने चिंता जाहिर करते हुये बौनी के पहले पात्र किसानों को बीज का वितरण कराने के निर्देष उपसंचालक कृषि को दिये। उन्होंने कहा कि कृषि महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण बीमा योजनाओं के तहत काफी कम लोगों को लाभ पहुंचाया गया। षासन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंषन योजना के तहत लोगों के बीमा कराये जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी कृषि महोत्सव में ज्यादा लोगों को लाभ नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि कृषि महोत्सव में जिन विभागों की भागीदारी होना चाहिये थी, वह भी ठीक ढंग से नहीं हुयी। सांसद डाॅ. कुमार ने स्कूल चलें हम अभियान की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रवेषोत्सव के दौरान कुछ स्कूलों में मध्यान्य भोजन नहीं बना, यह बहुत खेद की बात है। उन्होंने कहा कि गरीबों का निबाला छीनने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जायेगा। उन्होंने मध्यान्ह भोजन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में नाष्ता एवं भोजन का वितरण ठीक ढंग से कराने के लिये कठोरता से कदम उठाने के लिये डीपीसी श्री एसके षर्मा एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत को निर्देषित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विभागों की उदासीनता वर्दाष्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे कई स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हैं जहां एक-एक माह तक भोजन नहीं बनता। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्र में जाकर योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन सुनिष्चित कराने के लिये कहा। उन्होंने स्कूलों में 30 जून तक षौचालय निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देष दिये। उन्होंने षत प्रतिषत बच्चों का स्कूलों में प्रवेष सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। सांसद डाॅ. कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सभी अस्पताओं में साफ-सफाई एवं सुरक्षा के इंतजाम करने के लिये सीएमएचओ डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता को निर्देषित किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सफाई सबसे ज्यादा जरूरी है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेष प्रजापति द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा विगत दिनों जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ चिकित्सको ंने उपस्थिति पंजी पर एडवांस में ही दो-तीन दिन के अपने हस्ताक्षर कर दिये हैं। सांसद डाॅ. कुमार ने इन चिकित्सकों पर कार्यवाही करने के लिये सीएमएचओ को कड़े निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थायें सिर्फ सिविल सर्जन पर ही न छोड़े बल्कि सीएमएचओ द्वारा सतत निरीक्षण किया जाये तभी व्यवस्थाओं में सुधार होना संभव है। सांसद डाॅ. कुमार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किये गये गुणवत्तापूर्ण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रगतिरत 54 सड़कों का निर्माण दिसम्बर 2015 तक पूर्ण हो जायेगा, यह खुषी की बात है। अगले चरण में 88 सड़कों की स्वीकृति मिल जायेगी। यह भी हमारे लिये अच्छी उपलब्धि है। उन्होंने कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री अरूण दुबे एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से कहा कि जब भी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के कार्य प्रारम्भ हों तो जनप्रतिनिधियों को आयोजित कार्यक्रम में अवष्य बुलायें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेष प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह, समिति के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें