मुंबई में भारी बारिश, रेल सेवा बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

मुंबई में भारी बारिश, रेल सेवा बाधित

कल रात से मुंबई में हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया है। महानगर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच हालात का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बीएमसी के कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य संबंधित कई निर्देश दिए।

रेल और सड़क यातायात पर भी पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। बारिश के साथ ही हाई-टाइड की आशंका भी जाहिर की गई है। जिसमें 4.5 से 5 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दोपहर बाद दो बजे हाई-टाइड की आशंका है। उन्होंने अपील की है कि इस दौरान समु्द्र तट पर लोग न जाएं।
उपनगरीय रेल सेवा पर असर पड़ने से लोगों को अपने-अपने काम पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। मुंबई और महाराष्ट्र में मानसून पूरे सवाब पर है इस वजह से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है।

सेंट्रल और हार्बर लाइन में जल भर जाने से रेल और उपनगरीय रेल सेवा पर असर पड़ा। लोकल के अलावा मुंबई में कई पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चल सकीं। जानकारी के मुताबिक लोकल ट्रेनें शुक्रवार सुबह तक अंधेरी तक ही चल रही थीं। कल्याण जंक्शन से लौट रही ट्रेनें और सीएसटी की ओर जा रही ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। बीएमसी ने लोगों ने अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें। दोपहर 2.30 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। निचले इलाकों में गुरुवार को ही काफी पानी भर गया था। सड़कों पर पानी भरने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। पानी भरे होने से कई लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच सके और उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई। निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

कोई टिप्पणी नहीं: