झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (19 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (19 जून)

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्षन, सुषमा स्वराज का पुलता दहन किया ।

jhabua news
झाबुआ । भारत सरकार द्वारा भगोडा घोषित किये गये उद्योगपति  एवं आईपीएल के पूर्व चेयरमेन ललीत मोदी भाजपा के नेताओं से गहरे रिष्ते के कारण उन्हे विदेष में मिल रही सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है । मोदी गेट कांड की आंच में विदेष मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं उनके पुत्र दुष्यंतकुमार सिंह से भगोडा साबित होने के बाद भी ललीत मोदी से  गहरे रिष्ते रहे है तथा उनके बीच में वार्तालाप भी हुआ है जिसके प्रमाण उपलब्ध है इसके द्वारा विदेषों में ललीत मोदी को सुविधायें देने की बात भी उजागर हुई है । उन्हे वांछित लाभ भी पहंूचाने को लेकर जिला कांग्रेस ने आक्रांेष व्यक्त किया है । प्रदेष कांग्रेस के निर्देषानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया, सेवा दल संगठक राजेष भट्ट, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय बसस्टेंड स्थित छतरी चैराहे पर विदेषमंत्री सुषमा स्वराज का पुतला दहन कर जमकर नारे बाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया तथा सुषमा स्वराज एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के त्यागपत्र की मांग की । जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अपनी सरकार की स्वच्छ दुहाइ्र्र देने वाली मोदी सरकार का एक साल में ही यह अनोखा घोटाला उजागर हुआ है । विदेषी मुद्रा के 700 करोड के घोटाले में  आईपीएल के पूर्व चेयरमेन  ललीत मोदी जिसे भारत सरकार ने  पहलेसे ही भगोडा घोषित किया हुआ है।मोदी सरकार पर उसकी मदद करने का आरोप लगाया है । जिला कांग्रेस ने इनके इस्तिफे की मांग करते हुए  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की चुप्पी पर सवालिया निषान लगाते हुए कहा कि इन नेताओं की कार्य प्रणाली पर  प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन साबित होता है । नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को भी मुखिया होने के नाते इन दोनों को बर्खास्त कर दिया है यह समझ से परें हेै । इस अवसर पर आचार्य नामदेव, जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री हर्षभट्ट, गौरव सक्सेना, वसीम सेयद, बबलू कटारा, विजय भाबर, वरूण मकवाना, संजय परमार, इस्तियाक शेख, प्रषांत बामनिया, भरत बिलवाल, बिटटू बघेल, आषीष शर्मा, अरूण मकवाना, बबू गुडिया, बाबू सरपंच, राजूभाई  अमनसिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

उत्साह से योग प्रषिक्षण में महिलायें ले रही भाग, योग परिवार द्वारा निषुल्क लगाई जारही योग कक्षायें 

jhabua news
झाबुआ---कालेज रोड स्थित श्रीगायत्री शक्ति पीठ पर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर योग परिवार की महिलाओं को शुक्रवार को बडी संख्या में प्रातः 6 बजे से योग प्रषिक्षण देने का क्रम जारी रहा । स्थानीय कालेज मार्ग स्थित गायत्री मंदिर पर योगाचार्य एवं योग प्रषिक्षण कु. रूकमणी वर्मा एवं सहायक श्रीमती मधु जोषी द्वारा महिलाओं को योग एवं विभिन्न प्राणायामों जिसमें पदमासन, वजा्रसन, ताडासन, धनुरासन, भुजंगासन, षलभासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भा्रमरी प्राधायाम, कपालभाती, अग्निसार क्रिया, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार आदि को करवाया । सुश्री  रूकमणी वर्मा द्वारा करीब डेढ घंटे तक योग षिक्षिका श्रीमती मधु जोषी की सहायता से महिलाओं को  योगासन एवं प्राणायम के बारे में विस्तार से योग क्रियाये करवाइ्र गई । इस अवसर पर  गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी घनष्याम बैरागी द्वारा शांतिकंुज हरिद्वार से 21 जून को अखिल विष्व योग दिवस के अवसर पर किये जाने वाले विभिन्न आसनों के बारे में प्राप्त साहित्य के सन्दर्भ में योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखने के बारे में जानकारी देते हुए बच्चो, वृद्धो, महिलाओं के लिये अलग अलग आसनों एवं प्राणायामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर श्रीमती ज्योति जोषी, नलीनी बैरागी, माया पंवार, जरीना अंसारी, भावना शाह,अंषु मेहता, हंसा उपाध्याय, साधना गेहलोत, साधना वास्केल, ममता जेन, गायत्री, जयश्री गेहलोत, दीपा दत्त, मधुबाला चैहान, नलीनी बैरागी, षिवकुमारी सोनी कुसुम सोलंकी, रूकमणी बारिया,कलावती बहिन, हेमा सक्तावत, कलावती सोनी, सोनाली चैहान, रजिया फारूख सहित बडी संख्या में महिलाओं ने करीब डेढ घण्टे तक योग प्रषिक्षण प्राप्त किया । सुश्री रूकमणी वर्मा ने बताया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे से नगर की महिलाओं द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में विष्व योग दिवस के अवसर पर सामुहिक योगासन एवं प्राणायाम किये जावेगें । षनिवार को भी महिलाओं के लिये योग प्रषिक्षण जारी रहेगा । श्रीमती नलीनी बैरागी ने नगर की महिलाओं से अपील की है कि वे विष्व योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में गायत्री मंदिर परिसर पर उपस्थित रह कर इस अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनावे । घनष्याम बेैरागी के अनुसार 21 जून को गायत्री मंदिर परिसर में पुरूषो के लिये पृथक से योग क्रियायें की जावेगी ।

कलशयात्रा के साथ देवी भागवत का निकला चल समारोह, उमापति के दरबार में देवी भागवत कथा का हुआ श्रीगणेष 

jhabua news
झाबुआ---पुरूषोत्तम माह में आज 19 जून से 27 जून तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर नगर में पहली बार श्री देवी भागवत कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विवेकानंद कालोनी में उमापति महादेव मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का जमावडा षुरू हो गया । प्रातः साढे 9 बजे से हाउंसिंग बोर्ड कालोनी स्थित अम्बे माता मंदिर पर भागवत कथाकार पं. प्रेम नारायण पौराणिक ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद वहां से देवी भागवत की शोभायात्रा प्रारंभ हुई । नन्ही नन्ही बालिकायें सिरपर कलष लेकर आगे आगे चल रही थी, उसके पीछे महिलायें भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी, सिरपर भागवत जी को लेकर उद्योगपति मनोज भाटी एवं कथाकार पण्डित पुराणिक सहित गणमान्य जन साथ चल रहे थे । देवी मां के जय जय कारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा । ढोल ढमाकों के साथ शोभायात्रा हाउंसिंग बोर्ड कालोनी, में भ्रमण करती हुई सरस्वती षिषु मंदिर होकर सज्जन रोड होते हुए विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर पहूंची । सैकडो की संख्या में लोगों ने भागवतजी की पूजा अच्रना कर वहां बिराजित किया । पोथी पूजन केे साथ ही कथा स्थल पर माताजी की स्थापना विधि विधान से पण्डित पौराणिक के द्वारा कराई गई । शुक्रवार से  देवी भागवत कथा का श्रीगणेष दोपहर 1 बजे से किया गया । भागवत कथा के बारे में बताते हुए पण्डित प्रेम नारायण पुराणिक ने कहा कि भागवत को ज्ञान गंगा का सोपान कहा गया है । भागवत कथा का श्रवण मनन एवं उसके अनुसार आचरण करने से इह लोक एवं पर लोक  से पार उतरा जासकता है । देवी पुराण के बारे में उन्होने कहा कि नवधा भक्ति नवषक्ति का प्रतिक है । जब मानव अन्तर्मन से अपने आराध्य को स्मरण करता है, उस पर विष्वास करता है तो मा दुर्गा की असीम कृपा बरती है । राज परीक्षित का उद्धरण देते हुए उन्होने कहा कि भागवत कथा में जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण को पूर्णावतार माना गया है तथा गीता ज्ञान जिसमें निहीत है, उसी प्रकार देवी भागवत भी मां दुर्गा के चरित्र का वह महासागर है जिसके एक एक शब्द के श्रवण से आत्मानुभूति होती है । पण्डित पुराणिक ने भगवती महिमा का जिक्र करते हुए दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलग अलग  माहत्म्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।  कथा के प्रथम दिन मंदिर में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी भागवत ज्ञान गंगा का लाभ लिया ।

महा जनसम्पर्क अभियान के साहित्य के लिफाफे  तैेयार किये गये ।

jhabua news
झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में महासंपर्क अभियान के तहत जिले के सभी 11 भाजपा मंडलों में जन- जन से सम्पर्क करके भारतीय जनता पार्टी  की रीति नीति के बारे में जानकारी देने का क्रम शुरू कर दिया है । भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री संजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेष कार्यालय द्वारा महाजनसम्पर्क अभियान के लिये साहित्य एवं प्रचार सामग्री प्राप्त हुई होकर उसे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में  व्यक्तिगत सम्पर्क के दोैरान घर घर जाकर दिये जावेगें । शुक्रवार को  विधायक कार्यालय पर प्राप्त सहित्य एवं सामग्री को क्रम वार तरिके से प्राप्त लिफाफे में भर कर 7 तरह के कागजात जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह का जनता के नाम पत्र, भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी, केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का विवरण, प्रदेष की षिवराजसिंह सरकार की उपलब्धियों का विवरण, भाजपा की विचार यात्रा का साहित्य, प्रपत्र जो महा जनसम्पर्क के दौरान परिवार  से भरवाया जावेगा, तथा बडालिफाफा जिसमें उक्त सभी साहित्य भर कर जनसम्पर्क के दौरान दिया जावेगा । उक्त साहित्य एवं प्रपत्रों को अलग अलग छांट कर लिफाफे तेयार करने का कार्य जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, महाजनसम्पर्क अभियान के जिला प्रभारी विजय नायर, संजयषाह लाला, बबलु सकलेचा, मेजिया कटारा, बलवन मेडा, दुलेसिंह ,कालिया मेडा जितेन्द्रसिंह पंवार, मनीष माहेष्वरी, भरत बामनिया आदि ने करके जिले में प्रारंभ हुए महा जनसम्पर्क अभियान में इसे वितरण के लिये मंडलवार भेजने की तैयारियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।

पशुमित्र लडेगें अब रानी खेत बीमारी से जंग

jhabua news
झाबुआ---जिले के पेटलावद,रामा तथा झाबुआ विकासखं डमें छोटे एवं मझोले किसानों को आर्थिक रूप  से सुदृढ बनाने के लिये मुर्गी पालन तथा बकरी पालन  के लिये प्रेरित करने तथा उनमें होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिये स्वयंसेवी संस्था सम्पर्क ने 3 दिवसीय पशु मित्र पशु सखी प्रषिक्षण को आयोजित किया । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि झाबुआ विधायक षांतिलाल बिलवाल ने कहा कि टीका करण के जरिये किसान पशुपालन को लाभ का व्यवसाय बना सकते है । झाबुआ का कडकनाथ प्रजाति का मुर्गा अब दुनिया भर में पहचाना जाने लगा है । आने वाले दिनों में यह पशुपालकों के लिये टकसाल साबित होगा । कार्यक्रम में 125 पशुमित्रों व सखियों को रानीखेत बीमारी निरोधक अत्याधुनिक टीके लसौटा तथा पाउलपाॅक्स व चिकनपाॅक्स रोधी टीका से लैस कीट वितरित किये गये ।इस अवसर पर सम्पर्क निदेषक निलेष देसाई ने कहा कि टीकाकरण से मुर्गियों में होने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण कर इनकी मृत्युदर में 40 से 55 प्रतिषत तक गिरावट लाई जासकती है ।पषु चिेिकत्सा विभाग के उप संचालक एसएस तिवारी ने पशुमित्रों को टीकारण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया तथा विभाग की ओर से सतत सहयोग करने का भरोसा दिलाया । उल्लेखनीय है कि रामा,पेटलावद तथा झाबुआ ब्लाक के 350 गा्रम में 4 लाख मु र्गिया तथा चुजे है, आगामी कुछ महीनों में प्रषिक्षित 125 पशु मित्र  इनका टीकाकरण कर रानी खेत तथा अन्य बीमारियों से इन्हे बचाना सुनिष्चित करेगें ।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए हरीषंकर पंवार ने कहा कि सीमान्त एवं मझौले किसानों के लिये मुर्गी पालन वैकल्पिक आजीविका का एक सुदृढ माध्यम बन सकता है । बषर्ते कारगर टीकाकरण कर उन्हें बीमारी केे रोगाणुओं से सुरक्षित कर लिया जावे । कार्यक्रम मे कई महिला पशुसखियों ने टीकाकरण के अपने अनुभव सुनाये । पशुमित्र प्रषिक्षण हांसील करने के बाद 125 ग्रांमीण युवा टीकाकरण के माध्यम से स्वावलम्बी पशुमित्र भी बन सकेगे इन पषु मित्रों ने आगामी दो माहों में ढाई लाख मुर्गियों का टीकाकरण व डीवर्मिंग का लक्ष्य हांसील करना तय किया है ।आभार प्रदर्षन राजाराम पाटीदार ने किया ।

राहूल गांधी का जन्म दिवस पया्रवरण दिवस के रूप में मनाया 

झाबुआ---अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं युवा तरूणाई की धडकन राहूल गांधी के 45 वे जन्मदिवस के अवसर पर आज नगर में युवा कांग्रेस ने इसे पर्यावरण दिवस के रूप  में  मनाया । इस अवसर पर  आज लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया एवं जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विनय भाबोर के नेतृत्व में युवाओं ने स्थानीय  भील अकादमी परिसर के पास बिलीडोज में नीम एवं फलदार पौधोंकोरोप कर वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर गोरव सक्सेना, विजय भाबोर, रीषी डोडियार, अरूण मकवाना, नीरज पप्पु,बबलु कटारा, संजय परमार,षेलेन्द्रकोठारी सहित अनेक युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने राहूल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की तथ्ािा उनके नेतृत्व में कांग्रेस को पुनः अपना स्थान बनायेगी ।

जिला कांग्रेस ने राहूल गांधी को भेजी जन्म दिन की बधाइ्रया 

झाबुआ---अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहूल गांधी के 45 वें जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस ने फेक्स द्वारा उन्हे बधाई संदेष भेजा । इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलालभूरिया ने अपनेसन्देष में कहा कि राहूल गांधी भारत की जनता की आषाओं की किरण है । उनके कुषल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जन सेवा तथा गरीबों के प्रति पूरी संवेदना के साथ उनके हक्क के लिये सदैव कृत संकल्ति रहेगी । राहूल जी के नेतृत्व में पार्टी पूरी ताकत के साथ भाजपा की पूंजीवादी व्यवस्था से लोहा लेकर जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराने में पीछे नही रहेगी । युवा नेतृत्व के धनि राहूल जी शतायु हो ओर उनका नेतृत्व देष को नया दिषा बोध देगा । जिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व अध्यक्ष सुरेषचन्द्र जेन, शांतिलाल पडियार, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवानेता डा विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया,रतनसिंह भाबर, हेमचन्द्र डामोर जितेन्द्र अग्निहौत्री मानसिंह मेडाचन्द्रवीरसिंहराठौर, प्रकाष रांका, हनुमंत सिंह राजेषभटृ डाबडी,नारायण भटृ नगीनषाह प्रवक्ता हर्षभटृ, नामदेव आचार्य, षंकरसिंह भूरिया,सायराबानों  आदि ने भी राहूल जी को जन्म दिन की बधाइ्रया दी है ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृश्ट विधालय पर होगा आयोजन 

झाबुआ---अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले में जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि एनजीओ, सामाजिक व्यावसायिक संगठन इस कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। शरीर को स्वस्थ्य रखना है, तो हर व्यक्ति को योग क्रियाएॅ करना चाहिए। योग से शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है। इस योग कार्यक्रम में सभी लोग सम्मिलित हो योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करना स्वैच्छिक है, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को जून ऐसे होगा कार्यक्रम आॅल इण्डिया रेडियो पर भी होगा प्रसारण अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विकासखण्ड एवं पंचायत मुख्यालयों पर 21 जून 2015 को योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमांे में स्कूलो (शास./अशास स्कूलो के कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थिगण काॅलेजो, योग संस्थाओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस., पुलिस कर्मियों, शासकीय सेवकों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता होगी भारत सरकार ने प्रातः 07ः00 बजे से 07ः35 तक योग कार्यक्रम के लिए तय किया है, जिसमें सभी सहभागीगण प्रातः 06ः30 बजे आयोजन स्थल पर एकत्रित होगे। प्रातः 6.40 पर अतिथियों का आगमन होगा, 6.42 पर मध्यप्रदेश गान होगा, 6.45 पर मुख्यमंत्री संदेश का वाचन होगा। प्रातः 7 से 7.35 तक योग अभ्यास एवं 7.37 पर आभार एवं समापन होगा। उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम आॅल इंडिया रेडियों के माध्यम से एक साथ प्रसारित किया जायेगा। यदि भारत सरकार द्वारा उस दिन दूरदर्शन से यह फिल्म प्रसारित की जाती है, तो उस फिल्म को एल.सी.डी पर अन्य स्त्रोत से आयोजन स्थल पर दिखाया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. ने योग दिवस आयोजन के संबंध में गांव में डोंडी पिटवाकर प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु ग्रामीणो को आमत्रित करने के लिए संरपच,सचिव ग्राम पंचायत को आवश्यक निर्देश जारी किये है। योग दिवस कार्यक्रम के लिये सभी ब्लाक मुख्यालय पर योग प्रशिक्षण आयोजित कर गा्रमीणो को योगाभ्यास भी करवाये गये।

आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका/उपकार्यकर्ता की अंनअंतिम सूची पर दावे आपत्ति 26 जून तक आमंत्रित

झाबुआ---एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मेघनगर के रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता,सहायिका व उप कार्यकर्ता के पदो की खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा अनंअतिम सूची जारी की गई है। यदि किसी भी पद के विरूद्ध किसी को आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 26 जून तक कार्यालयीन समय में आई.सी.डी.एस.मेघनगर में आपत्ति दर्ज करा सकते है।

22 जून से 27 जून 2015 के बीच विशेष ग्राम सभाए होगी

झाबुआ---आगामी 22 जून से 27 जून 2015 के मध्य ग्राम सभाओं का चरणबद्ध तिथियों में आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में इंदिरा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री अन्त्योदय आवास में एवं 5 वर्ष तक के बच्चों ने व्याप्त कुपोषण के निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी। इंदिरा आवास एवं मुख्यमंत्री अन्त्योदय आवास के संबंध में इंदिरा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री अन्त्योदय आवास योजना वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिये आवास हिनों की सूची तैयार करना। चयनित आवासहीनों की सूची से ग्रामवार प्राथमिकता के क्रम में प्रतीक्षा सूची तैयार करना। बी.पी.एल.की सूची से प्रवर्गवार आवासहीनों की प्रतीक्षा सूची पृथक-पृथक तैयार करना। तैयार प्रतीक्षा सूची का सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना-2011 के डाटा से मिलान कर सत्यापित करना।
वित्तीय वर्ष 2010-11, 2011-12, 2012-13, 2013-14 एवं 2014-15 में ग्राम पंचायत में निर्मित आवासों में से पूर्ण आवास एवं अपूर्ण आवास की सूची वर्षवार पृथक-पृथक तैयार की जायेगी। कुपोषण के निराकरण के लिए ग्राम सभा में नियत समय पर गर्भवती महिलाओं का आंगनवाडी केन्द्र में पंजीयन एवं उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं,आई.एफ.ए. टेबलेट का प्रदाय तथा पूरक आहार की उपलब्धता की सुनिश्चिता। गर्भवती महिला को घर में उचित आहार प्रदाय की सुनिश्चिता हेतु परिवार को जागृत करना। संस्थागत प्रसव कराने हेतु गर्भवती महिला एवं उसके परिवार को प्रेरित करना। गर्भवती/बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण। बच्चों का नियमित वजन तथा पोषण स्तर का निर्धारण। पोषण स्तर के आधार पर अतिकम वजन वाले बच्चों को मापदंड अनुसार पोषण पुर्नवास केन्द्र में पोषण प्रबंधन हेतु भेजे जाने की आवश्यकता पर समुदाय द्वारा ऐसे बच्चों के अभिभावकों को समझाईश दी जायेगी। अन्य गैर चिकित्सा आवश्यकता वाले अतिकम वजन वाले बच्चों को खान-पान इत्यादि सुधार हेतु समुदाय द्वारा प्रबंधन किया जाएगा। अतिकम वजन वाले बच्चों के परिवारो को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये सूचीबद्ध किया जायेगा। अतिकम वजन वाले बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु जनप्रतिनिधि/जनसमुदाय/औधोगिक संस्थानों से सहायता प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जायेगे प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के फार्म भी ग्राम सभा में बैंकर्स द्वारा भरे जायेगे।

प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में आज 5 हजार से अधिक हितग्राही जुडे

झाबुआ---कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में जिले के हितग्राहियों के शत प्रतिशत बीमा करने एवं अटल पेंशन योजना का लाभ दिलवाने के लिए आज 19 जून को बैंको द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये गये। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में ग्रामीणों के बीमा करने के लिए झाबुआ ब्लाक में ग्राम पंचायत बावडी बडी, तलावली, उमरी, बामन सेमलिया, अंतरवेलिया, मसूरिया, झायडा, नेगडिया, करडावद बडी, आमलीफलिया, फुटिया, मोहनपुरा, गोला छोटी, संदला में शिविर आयोजित किये गये। रामा ब्लाक में ग्राम पंचायत बलोला बडी, बावडी, रोटला, दुधी एवं साड में ।  मेघनगर ब्लाक में ओचका, पीपलखूंटा, हत्यादेली, ग्वाली, तलावली एवं उमरादरा मे। थांदला ब्लाक में बालवासा, परवलिया, रन्नी, मादलदा, जुनवानिया बडा, तलावडा में। पेटलावद ब्लाक में बनी, बेकल्दा, कुम्भाखेडी, गंगाखेडी, अनंतखेडी, मोहनपुरा, मठमठ, देवली, अमरगढ, बरवेट, कचराखदान में एवं राणापुर ब्लाक में भोंडली, दोतड, डाबतलाई एवं पाडलवा में बैंकर्स द्वारा शिविर आयोजित कर योजनाओं में लगभग 5 हजार से अधिक हितग्राहियों के फार्म भरे गये।

पूजा के इलाज के लिए एक लाख 30 हजार स्वीकृत

झाबुआ---म0प्र0 राज्य बिमारी सहायता निधि अंतर्गत श्रीमती पुजा पति प्रदीप हरवाल उम्र 21 वर्ष निवासी रम्भापुर जिला झाबुआ को एम.व्ही.आर बीमारी का इलाज करवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रूपये संचालक ग्रेटर कैलाश हास्पिटल ओल्ड पलासिया, ग्रेटर कैलाश रोड इन्दौर को स्वीकृत किये गये है।

तीन वाहन दुर्घटना मे तीन मोत

झाबुआ---आरोपी मो0सा0 जी0जे0-01-एमजे-9043 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर खुमसिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। थाना रानापुर में अप0क्र0 277/15, धारा 279,337,304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मो0सा0 एम0पी0-45-एमएफ-0714 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर विकास व मनीष को टक्कर मार दी थी, जिससे विकास की मृत्यु हो गयी। थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 423/15, धारा 279,337,338,304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी भारू पिता झितरा भूरिया, निवासी छापरी ने बताया कि लोडिंग पीकअपक्र0 एम0पी0-45-जी0-0982 का चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर संगीता उर्फ शारदा उम्र 04 वर्ष को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 424/15, धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: