झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जून)

लोकतंत्र सेनानी संघ का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में   

झाबुआ---लोकतंत्र सेनानी संघ मध्यप्रदेष जो कि मीसाबंदियों का राश्ट्रीय संगठन है के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र भावसार ने हमारे ब्यूरो चीफ को एक जानकारी में बताया कि आगामी 26 जून 2015 को लोक चेतना दिवस एवं प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जायेगा। उक्त प्रांतीय सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र आर्लेकर अध्यक्ष विधानसभा गोवा, विषिश्ट अतिथि बाबूलाल गौर मध्यप्रदेष षासन, लालसिंह आर्य राज्यमंत्री सामन्य प्रषासन मध्यप्रदेष षासन, षरद जैन राज्यमंत्री स्वास्थ्य म.प्र. षासन एवं मेघराज जैन राज्यसभा सदस्य एवं कैलाष सोनी राश्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ उपस्थित होकर आपातकाल में बंद मीसाबंदियों का मार्गदर्षन उदबोधन देकर करेंगे। श्री भावसार ने बताया कि उक्त प्रांतीय सम्मेलन में इंदौर संभाग से बडी संख्या में मीसाबंदी 26 को भोपाल पहुंचेंगे। झाबुआ जिले से भी बडी संख्या में मीसाबंदी जायेंगे। प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उक्त आयोजन दीनदयाल परिसर हबीबगंज रेलवे स्टेषन के पास अरेरा काॅलोनी में संपन्न होगा।

भाजपा नगर मंडल की बैठक आज 

झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार ने बताया कि जिले में जन सम्पर्क महा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में आज 23 जून को नगर मंडल की विषेष बैठक का आयोजन  जिला भाजपा कार्यालय में प्रातः 11 बजे से किया गया है । बैठक मे जिला भाजपा अध्यक्ष शेलेष दुबे, मनोहर सेठिया, दोलत भावसार, विधायक शांतिलाल बिलवाल आदि कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जनसम्पर्क महाअभियान को लेकर माग्र्रदर्षन प्रदान करेगें । बैठक में समस्त जिला पदाधिकारियो, मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा, एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों बीएलए 2 सहित सभी की उपस्थिति अपेक्षित है। श्री पंवार ने सभी से बेठक में अनिवार्यरूप  से सहभागी होने की अपील की है ।

नम्बंर माह के अंत तक सभी हितग्राहियों के आधार कार्ड बन जाये

झाबुआ---नम्बर माह तक सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने के लिए शासन द्वारा नम्बर माह तक की डेडलाइन तय की गई है। जिले के 14 वर्ष तक के बच्चों को मुख्य टारगेट करके कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए महिला बाल विकास विभाग, सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारी, एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने दिये। आधार कार्ड के संबंध में आज 22 जून को आधार कार्ड के लिए अधिकृत आई टी विभाग के अधिकारी के साथ बैठक कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने की। बैठक में सीईओं जिला पंचायत श्री धनराजू एस. सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सभी एसडीएम संकुल प्राचार्यो की बैठक लेकर जाति प्रमाण-पत्रो के आवेदनों की कमी की पूर्ति करवाये

jhabua news
झाबुआ---एसडीएम सभी संकुल प्राचार्यो की बैठक लेकर स्कूलों से प्राप्त त्रुटिपूर्ण आवेदनों की पूर्ति करवाये। छोटी -छोटी कमी के कारण लोक सेवा केन्द्रो से लौटने वाले आवेदनों की पूर्ति 30 जून तक करवाकर पुनः लोक सेवा केन्द्रो पर भिजवाये। उक्त निर्देश आज 22 जून को कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सभी एसडीएम को स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने के अभियान की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस.सहित सभी एसडीएम उपस्थित थे।

रंगीन परिचय पत्र की प्रगति से प्रति सप्ताह अवगत करवाये, उद्यानों की पूरी प्लानिंग करके बताये
  • समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ---सभी एसडीएम रंगीन मतदाता परिचय पत्र की प्रगति से प्रति सप्ताह अवगत करवाये सीएमओं नगरपालिका शहरी क्षेत्र के सभी उद्यानो के विकास के लिए प्लानिंग कर इसी सप्ताह बताये। शहर में जितनी भी निजी काॅलोनिया है उनमें पार्क की जगह पर पार्क विकसित करवाये। टी एल मीटिंग में वही अधिकारी आये जिसे बुलाया गया है, अधिकारी अपने अधीनस्थ को नहीं भेजे अधिकारी पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहे। सीएमएचओ स्वास्थ्य सभी योजनाओ की प्रगति से आज ही अवगत करवाये। उक्त निर्देश आज 22 जून को समयावधि पत्रों की समीक्षा में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन मिले सुनिश्चित करे टी. एल बैठक में कलेक्टर डाॅ. गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया की अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरण करवाना सुनिश्चित करे। सभी जिला अधिकारी स्वयं एवं अपने अधीनस्थ स्टाॅफ तथा जुडे हुए व्यक्तियों के प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा करवाये। अगली मीटिंग में जितने हितग्राहियों के फार्म भरवाये है जानकारी लेकर आये। लोक सेवा केन्द्र पर सेवा प्राप्त करने आने वाले हितग्राहियो के भी फार्म भरवाकर योजनाओं में बीमा करवाये।

सुनिता के इलाज के लिए एक लाख 30 हजार स्वीकृत

झाबुआ---म0प्र0 राज्य बिमारी सहायता निधि अंतर्गत श्रीमती सुनिता पति नंदकिशोर शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पिटोल जिला झाबुआ को वाल्व रिपलेसमेंट करवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रूपये संचालक गोकुलदास हास्पिटल डाॅ. सरजु प्रसाद मार्ग इन्दौर को स्वीकृत किये गये है।

झाबुआ एवं रानापुर ब्लाक में 23 जून से, आज विडियोकांफ्रेसिंग के माध्यम से होगी जनसुनवाई

झाबुआ---शासन द्वारा प्रति मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज 23 जून को भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर झाबुआ डांॅ. अरूणा गुप्ता ने वर्षा ऋतु में कृषि कार्य एवं आवेदकों का बस किराया/समय का अपव्यय रोकने की दृष्टि से विडियोकांफ्रेसिग के माध्यम से जनसुनवाई करने का निर्णय लिया है। इस हेतु सर्वप्रथम विकासखण्ड झाबुआ एवं रानापुर में 23 जून मंगलवार से शुरूआत की जा रही है। जनसुनवाई में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता जिला कार्यालय से विडियोंक्रांफ्रेस के माध्यम से ब्लाक स्तर पर आये आवेदको की समस्याऐ सुनेगी। इससे कलेक्टर द्वारा आवेदक की समस्या का समाधान भी हो जायेगा और आवेदक को जिला मुख्यालय स्तर तक आना भी नहीं पडेगा। संबंधित विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विडियोकांफ्रेसिग में उपस्थित रहेगें, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार पर्यवेक्षण रखेगे, सहायक मेनेजर(स्वान) भी जनपद मुख्यालय के विडियोक्रांफ्रेसिंग कक्ष में उपस्थित रहेगे। अनुभाग/तहसील/विकाखण्ड से संबंधित आवेदनपत्रों का वहीं मौके पर निराकरण किया जावेगा, जिले से संबंधित आवेदनों पर विडियोकांफ्रेसिंग से कलेक्टर से बात कराई जाकर निराकरण किया जावेगा।

अचल सम्पत्तियो के आॅनलाईन पंजीयन के लिये बैठक 23 जून को

झाबुआ---जिले में 1 जुलाई से अंचल सम्पत्तियो  का पंजीयन आनलाॅईन किया जाना प्रस्तावित है। आॅन लाईन पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिये 23 जून को सायं 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

ं बहला फूसला कर जंगल से किया अपहरण 

झाबुआ---फरियादी रूपचंद पिता सडि़या सिंगाड़ उम्र 42 वर्ष निवासी रलियावन ने बताया कि अपहर्ता अनिता उम्र लगभग 16 वर्ष शौच करने हेतु जंगल में गयी थी। जहां से आरोपी दिलीप पिता केहजी उम्र 20 वर्ष निवासी रलियावन जबरन बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अप0क्र0 96/15, धारा 363, 366 भादवि एवं 7/8 लैं0अ0से बा0सं0अधि0 2012 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पशु क्रुरता का अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ---प्रधान आरक्षक प्रेमचंद परमार थाना पेटलावद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण पप्पूसिंह पिता छोटेलाल सोेदिया उम्र 22 वर्ष निवासी महुआबेल थाना कालीपीठ जिला राजगढ़ व अन्य-4 पिक अप वाहन क्र0 एमपी-39 जी-0958 व टाटा पीक अप वाहन क्र0 एमपी-39 जी-1769 में कुल 08 बैल क्रुरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर वध हेतु गुजरात ले जा रहे थे। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 247/15, धारा 11-घ पशु क्रुरता अधि0 4,6,9 गौवंश प्रति0अधि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आकाशीय बिजली गीरने से मोत

झाबुआ--- फरियादी धनजी पिता मकना परगी उम्र 30 वर्ष निवासी खेड़ा ने बताया कि तोलया पिता केहजी पारगी उम्र 45 वर्ष व विदेश पिता तोलिया पारगी उम्र  10 वर्ष, नि0 खेडा अपने घर पर थे कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में मर्ग क्रमांक 21/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम किया गया।

सर्पदंश से मोत

झाबुआ---फरियादी भारत पिता केरू भिलाला उम्र 23 वर्ष निवासी भोरकुंडिया ने बताया कि नानकीबाई पति अलपसिंह भिलाला उम्र 45 वर्ष निवासी भोरकुंडिया की सांप काटने से मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना रानापुर में मर्ग क्रमांक 31/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: