असम में पत्रकार को गोली मारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

असम में पत्रकार को गोली मारी


journalist-shoot-in-assam
असम के उदालगुड़ी जिले में एक दैनिक समाचार पत्र के लिए काम कर रहे पत्रकार को गुरुवार को आतंकवादियों के एक समूह ने गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी। 35 वर्षीय प्रशांत कुमार को कुछ हथियारबंद लोगों ने जिले के खैराबाड़ी इलाके से गुरुवार की शाम अपहृत कर लिया और उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की पहचान नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के शांति वार्ता विरोधी धड़े के सदस्यों के रूप में हुई है। पीड़ित पत्रकार 'असमिया प्रतिदिन' नाम के समाचार पत्र के साथ काम करता है। गोली प्रशांत के कंधे में लगी थी, हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

पुलिस ने कहा, "आतंकवादियों ने निश्चित ही उन्हें मृत समझ लिया होगा और उसे छोड़कर भाग गए होंगे। कुछ गांव वालों ने बाद में उन्हें देखा और स्थानीय अस्पताल में ले गए। उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्थानांतरित कराया गया।" इसीबीच, जर्नलिस्ट एक्शन कमेटी और जर्नलिस्ट फोरम असम ने घटना को हिलाकर रख देने वाला करार देते हुए साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से भी हमलावरों के खिलाफ सख्त उठाने के लिए कहा।

कोई टिप्पणी नहीं: