झारखंड राज्य महिला आयोग (जेएसडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष महुआ मांझी ने आज कहा है कि राज्य में सरकार के बदलने के बाद वह नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि उन्हें तीन साल के लिए नामांकित किया गया है.
मांझी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में जेएसडब्ल्यूसी की अध्यक्ष नामांकित की गई थीं. उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति तीन साल के समय के लिए हुई है और सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन को हराकर एनडीए द्वारा मंत्रिमंडल बनाने के बाद उन्होंने इस्तीफा देने की कोई योजना नहीं बनाई है .उन्होंने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें