ज्लावा-पोनप्पा ने जीता कनाडा ओपन खिताब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 29 जून 2015

ज्लावा-पोनप्पा ने जीता कनाडा ओपन खिताब


jwala-ponappa-won-canada-open
भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने रविवार को यहां सम्पन्न 50 हजार डॉलर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया। ज्वाला और पोनप्पा ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स की इफी मुस्किंस और सेलेना पाइकॉफ को 21-19, 21-16 से हराया।

2011 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला और पोनप्पा ने खिताबी जीत हासिल करने के लिए 35 मिनट समय लिया। इन दोनों ने 2012 ओलम्पिक खेलों के बाद पहली बार कोई खिताब जीता है।

कोई टिप्पणी नहीं: