मोदी आईएआरआई-झारखंड का रविवार को करेंगे शिलान्यास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 जून 2015

मोदी आईएआरआई-झारखंड का रविवार को करेंगे शिलान्यास


modi-will-foundation-iari-jharkhand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के हजारीबाग जिले में 28 जून (रविवार) को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईआरएआई) का शिलान्यास करेंगे। यहां शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया है कि आईएआरआई-झारखंड क्षेत्र में समेकित कृषि प्रणाली के जरिये समावेशी कृषि विकास हासिल करेगा।

इस संस्थान में देशभर और विदेश से स्नातकोत्तर और शोध के छात्र प्रवेश ले सकेंगे। आईएआरआई-झारखंड शोध, समेकित स्नातकोत्तर शिक्षा तथा विस्तार कार्यक्रमों के जरिये प्रमुख क्षेत्रीय चुनौतियों का निपटारा करेगा। झारखंड में मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास भी होंगे।

मोदी की यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। झारखंड के मुख्य सचिव राजवी गौबा ने गुरुवार को हजारीबाग का दौरा किया और कार्यक्रम की तैयारियों तथा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: