नरकटियागंज (बिहार) की खबर (24 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 जून 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (24 जून)

श्रमिक आन्दोलन जारी

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) राष्ट्रीय श्रमिक संघ के बैनरतले अपने 13 सूत्री मांगो को लेकर न्यु स्वदेशी सुगर मिल्स के कर्मियों का आन्दोलन जारी है। श्रमिक नेता आरएन शर्मा के अनुसार मिल के श्रमिकों की दयनीय हालत पर चीनी मिल प्रबंधन और मामले से जुड़े विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, बावजूद इसके कोई पहल नहीं की गई है। इसलिए शनिवार 20 जून 2015 से मिल गेट पर श्रमिको का आन्दोलन जारी है। जिसमें धरना के साथ श्रमिक आमरण अनशन कर रहे है, श्रमिक संघ का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना आन्दोलन के दौरान होती है तो सारी जवाबदेही प्रबंधन व प्रशासन की होगीं।

नवनिर्मित फुटओवर ब्रीज, उद्घाटन के ऐतिहासिक पल का इन्तजार

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित ओवर ब्रीज बनकर तैयार है। रेलवे सूत्रों के अनुसार जून 2015 के इस आखिरी सप्ताह में यह यात्रीयों के हवाले कर दिया जाएगा। जिससे आरपीएफ, टूरिस्ट साईड से प्लेटफार्म पर आने के लिए लोगों व रेल कर्मियांे को मालगाडि़यों के नीचे से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। कई बार आधा अधूरा निर्माण के बाद निर्मित इस फुटओवर ब्रीज के निर्माण में कई अड़चने आई है किन्तु नये माॅडल के अनुरूप इस ब्रीज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक समेत मण्डल स्तरीय अधिकारी व अन्य कनीय अधिकारी इसका निरीक्षण कर चुके है। अब देखना यह है कि नरकटियागंज रेलवे के इस ऐतिहासिक मौके का गवाह कौन सा अधिकारी, कब बनता है।

अनिरूद्ध पाण्डेय एक पखवारा से लापता, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) प्रखण्ड के खिरिया-मठिया गाँव निवासी 55 वर्षीय अनिरूद्ध पाण्डेय विगत सोमवार 8 जून 2015 से लापता है। इस बावत उनके भाई ठग पाण्डेय ने शिकारपुर पुलिस को इसकी सूचना 12 जून 2015 को दी हैै। उनके अनुसार 08 जून 15 को वे नरकटियागंज बाजार गये लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आए। उसके बाद से परिजनांे ने उनकी खोज-खबर 11 जून 15 तक ली जब चारों ओर से निराश हो गये तब जाकर ठग पाण्डेय पिता स्व.पुण्यदेव पाण्डेय ने शिकारपुर थाना को इसकी सूचना दी। शिकारपुर पुलिस के थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर ने बताया कि उस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। अलबत्ता पुलिस को अनिरूद्ध पाण्डेय के संबंध में अभीतक कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। परिजनों ने बताया कि उनके लापता होने की घटना के 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनांे के दिल में कई आशंका घर करती जा रही है। इस बावत पूछे जाने पर कि उनके संबंध मंे मामला कब दर्ज किया गया तो थानाध्यक्ष ने बताया कि अब डायरी देखना पड़ेगा। 

रेल डाक सेवा कर्मियांे की मनमानी, अधिकारी ने दिया विभागीय कार्रवाई का संकेत

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय रेलवे स्थित रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) कर्मियों की लापरवाही से क्षेत्रीय उपभोक्ता परेशान है। सूत्र बताते है कि आरएमएस में पदस्थापित कर्मी मनमाने ढंग से कार्यालय मंे कार्य करते हैं। मिली खबर के अनुसार 23 जून 15 की शाम से कई उपभोक्ता आरएमएस में रजिस्ट्री के लिए पहुँचे, किन्तु साढे आठ बजे तक किसी ने किसी कर्मचारी को वहाँ नहीं पाया। प्रभात कुमार सिंह नामक एक उपभोक्ता ने येन-केन प्रकारेण आरएमएस के यु डिविजन मुजफ्फरपुर का सम्पर्क लिया और शिकायत दर्ज कराई उसके बाद वहाँ के अधिकारी ने जमकर स्थानीय कर्मियांे को फटकार लगाई। बुधवार को जब मुजफ्फरपुर स्थित यु डिविजन कार्यालय से इस संवाददाता ने सम्पर्क किया तो अधिकारी ने बताया कि सभी स्थानीय कर्मी आपसी मामले को लेकर कार्यालय की कार्यशैली को बर्बाद करने की कोशिश की है। रेल डाक सेवा के मुजफ्फरपुर स्थित अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि उन कर्मचारियों पर शीघ्र विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जनता दरबार में दर्जनांे मामले पहुँचे, कई मामलांे का हुआ निबटारा

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय अनुमण्डल कार्यालय में जनसमस्याआंे के समाधान की दिशा मंे प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। भाप्रसे अधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज कौशल कुमार ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान किया। बचे हुए मामलांे को संबंधीत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में बरगजवा निवासी वार्ड नम्बर 03 के विपिन यादव ने अपने पंचायत के मुखिया अभय कुमार सिंह पर आरोप लगाया है कि खाता 68 खेसरा 359 रकबा 6 धूर में घर बनाकर सामने खुला द्वार है। उसी खुले द्वार पर मुखिया लाठी के बल पर जबरन ईंट खडंजा करा दिया। पूछे जाने पर मुखिया मारपीट पर उतारू है, अनुमण्डल पदाधिकारी ने मामले की जाँच के लिए अंचलाधिकारी को लिखा है। दूसरी ओर पदमौल पुरैनिया के मुस्लिम मियाँ ने वहाँ के डिलर पर आरोप लगाया कि वहा राशन व तेल नहीं दे रहा है। इसके पूर्व भी एसडीआंे के जनता दरबार में इस संबंध में आवेदन दिया था किन्तु एसडीओ के आदेश को धत्ता बताते हुए उसने फिर से वही किया जो पहले करता रहा है। अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार ने मुस्लिम कें आवेदन को अपनी डायरी में रखकर स्वयं जाँच करने को कहा। अनुमण्डल पदाधिकारी के जनता दरबार में इन दो मामलांे के अलावे दर्जनांे अन्य मामले सामने आए जिनपर त्वरित निष्पादन किया गया व जाँच के आदेश दिए गये।

सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने फँूका मुख्यमंत्री, अर्थ व योजना मंत्री का पुतला

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की स्थानीय इकाई के प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जून भारतीय और जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपनी 5 सूत्री मांगों के समर्थन में स्थानीय हाई स्कूल चैक पर अर्थ एवं योजना मंत्री पीके शाही और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन भारतीय ने कहा कि सरकार व उसके प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया जाता रहा हैे बावजूद इसके संघ के मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा। इस बावत बिहार राज्य सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ द्वारा शांतिपूर्ण आंन्दोलन के क्रम मंे 29 जून 2015 को विश्व सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा। उसके बाद 30 जून 2015 से पटना में जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने सरकार व उसके कैबिनेट मंत्रियों के विरूद्ध नारे लगाए। पुतलादहन कार्यक्रम में जन्मेजय द्विवेदी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन भारतीय, जीतू, जय कुमार, रंजन कुमार, नीरज कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, श्यामाकान्त कौशल, बिटू कुमार, रंजन कुमार, अभय कुमार और टिंकू शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: