बिहार में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

बिहार में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी आप


aap-will-caimpaign-agains-bjp-in-bihar
बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रचार करेगी। आप नेता आशुतोष ने शनिवार को कहा, "पार्टी के वरिष्ठ नेता बिहार जाएंगे। वे वहां लोगों को प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) की वास्तविकता से परिचित कराएंगे।" बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक पखवाड़ा पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, जिसमें जाहिर तौर पर उन्होंने चुनाव में उनसे मदद मांगा था।

आप सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार जानना चाहते हैं कि चुनाव प्रचार अभियान में आप कार्यकर्ता किस तरह जनता दल युनाइटेड (जद-यू) की मदद कर सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित्त करने वाले आप नेता अरविंद केजरीवाल के फरवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश उनसे चार बार मुलाकात कर चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: