32 की उम्र बाद शादी करने पर तलाक का खतरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जुलाई 2015

32 की उम्र बाद शादी करने पर तलाक का खतरा


after-32-marriage-divorce-chances-more
तलाक के संबंध में व्याप्त धारणाओं में बड़ा परिवर्तन करते हुए एक शोध में पता चला है कि वे लोग जो 32 वर्ष की उम्र के बाद शादी करते हैं, उनमें 20 वर्ष की उम्र के बाद शादी करने वालों की अपेक्षा अलगाव की संभावनाएं अधिक रहती हैं। शोध में पता चला है कि 32 साल की उम्र के बाद तलाक की संभावना हर साल पांच फीसदी बढ़ जाती है। पूर्व में किए गए शोधों में बताया गया था कि देर से शादी करने पर तलाक का खतरा कम होता है। अमेरिका स्थित युनिवर्सिटी ऑफ उटाह के निकोलस वॉलफिंगर ने कहा, "यह एक बड़ा परिवर्तन है।"


वॉलफिंगर ने कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक, हाल के शोध में ही यह जानकारी मिली है कि 32 की उम्र बाद की शादी में कई बार तलाक का जोखिम काफी ज्यादा होता है।" शोध के लिए वॉलफिंगर ने 2006 से 2010 के बीच के अमेरिकी नेशनल सर्वे ऑफ फेमिली ग्रोथ के आंकड़ों का विश्लेषण किया।  अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज के लिए लिखे गए एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि 32 साल से पहले की उम्र में शादी करने से हर साल शादी टूटने के खतरे में 11 फीसदी की कमी आती है।

कोई टिप्पणी नहीं: