बिहार : ए॰आई॰एस॰एफ॰ का राजभवन मार्च 5 अगस्त को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

बिहार : ए॰आई॰एस॰एफ॰ का राजभवन मार्च 5 अगस्त को

  • शैक्षणिक अराजकता व छात्र अधिकारों पर बढ़ते दमन के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे छात्र, राजभवन का पोस्टर रीलिज।

aisf logo
पटनाः- आज आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ;।प्ैथ्द्ध आगामी 5 अगस्त को राजभवन मार्च करेगा। राजभवन मार्च का पोस्टर आज जनशक्ति प्रेस मंे जारी किया गया। ब्लैक बैकग्राउंड में रेड और व्हाइट जारी किए गए पोस्टर को जारी करने के बाद ।प्ैथ् के नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य में शैक्षणिक अराजकता कायम है। पीयू को छोड़ सभी विश्वविद्यालयों में सेशन लेट है। महाविद्यालयों के अंदर पढ़ाई छोड़ बाकी सारी चीजें हो रही हैं। जिला मुख्यालयों के प्रमुख काॅलेजों का यह हाल है कि कक्षाएँ नहीं चलने के कारण धूल की मोटी परत जमी हुई है। शिक्षक-कर्मचारियों की घोर कमी है। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों सहित बी॰एड॰ का रेगुलेशन राज्य के कई विश्वविद्यालयों में राजभवन से पास होकर नहीं जा पाया है। जयप्रकाश वि॰वि॰ कुलपति के ऊपर भ्रष्टाचार के मामले लंबित हैं। प्रतिकुलपति (जयप्रकाश वि॰वि॰) ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इस्तिफा दिया है। ऐसी हालत में स्थायी कुलाधिपति नहीं है जिसके कारण से कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पा रहा है। वहीं पीयू कुलपति की तानाशाही चरम पर है।
रूम रेंट कंट्रोल एक्ट पर लम्बे समय से राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में संगठन आंदोलनरत है। छात्रसंघ चुनाव पर सत्ता में मौजूद लोग चुप्प साधे हुए हैं। ज्म्ैज्.ैज्म्ज् उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति के सवाल पर सरकार टालमटोल का रवैया अपना रही है। केन्द्र की सरकार ने एक तरफ राजभवन को अस्थिर कर दिया है वहीं व्याप्त घोटाला, ललित गेट प्रकरण पर बेशर्म चुप्पी साधे हुए हैं, शिक्षा का भगवाकरण जारी है, थ्ज्प्प् और प्ब्भ्त् में संघ से जुड़े लोगों को डाला गया है, समान स्कूल प्रणाली आयोग गठन करने के बाद राज्य सरकार पीछे भाग रही है। 
पोस्टर रीलिज करने में ।प्ैथ् के राज्य अध्यक्ष परवेज आलम, राज्य सचिव सुशील कुमार, पटना जिला सचिव रूपेश सिंह, राज्य परिषद् सदस्य अभिषेक आनंद, पटना जिला अध्यक्ष महेश कुमार और आर्ट काॅलेज से आदित्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: