छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई)

पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा का आयोजन 

chhatarpur news
छतरपुर/29 जुलाई/भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निधन पर कलेक्ट्रेट में षोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस सी गंगवानी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ. कलाम के सम्मान में प्रदेश में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहंेगे। 

क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु कैलेण्डर जारी

छतरपुर/29 जुलाई/लोक षिक्षण संचालनालय के निर्देषानुसार षिक्षा विभाग द्वारा षिक्षा सत्र 2015-16 के दौरान विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन का कैलेण्डर जारी किया गया है। जिला षिक्षा अधिकारी जय सिंह बरकड़े द्वारा जिले के समस्त विकासखण्ड षिक्षा अधिकारियों एवं षैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों को खेलों के आयोजन के संबंध में आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित् करने के निर्देष दिये गये हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि व्यायाम षिक्षकों को छात्र-छात्राओं की रूचि के अनुसार 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग समूह के तहत खेलों का अभ्यास कराने के निर्देष दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त स्कूलों में अनिवार्य रूप से खेल-कूद का पीरियड लगवाने तथा छात्र-छात्राओं को संकुल, विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सहभागिता सुनिष्चित् कराने एवं 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर संस्थाओं में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देष भी दिये गये हैं। जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 एवं 30 जुलाई को षा.उ.मा.वि. हटवारा, 4 एवं 5 अगस्त तथा 29 एवं 30 अगस्त को षा.उ.मा.वि. क्रमांक 2 छतरपुर, 9 एवं 10 अगस्त को महाराजपुर, 22 से 24 अगस्त तक तथा 1 से 3 अक्टूबर तक षा.उ.मा.वि.क्र. 1, छतरपुर, 26 एवं 27 अगस्त को बिजावर, 8 से 10 सितम्बर तक बड़ामलहरा तथा 28 से 30 सितम्बर तक नौगांव में होगा। इसी तरह संभाग स्तर पर 6 से 8 अगस्त, 21 से 23 सितम्बर तथा 15 से 17 अक्टूबर तक टीकमगढ़, 10 से 12 अगस्त एवं 8 से 10 सितम्बर तक सागर, 18 से 20 अगस्त तक पन्ना, 2 से 4 सितम्बर तक एवं 27 से 29 सितम्बर तक छतरपुर, 15 से 17 सितम्बर तक दमोह, 1 से 3 अक्टूबर तक गढ़ाकोटा तथा 9 से 12 अक्टूबर तक खुरई में इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। राज्य स्तर पर विभिन्न चरणों तथा स्थानों पर 23 अगस्त से 16 नवम्बर तक खेल प्रतियोगितायें आयोजित होंगी।        

लव प्रताप सिंह उर्फ दिग्गी राजा जिला बदर घोषित 

छतरपुर/29 जुलाई/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने ग्राम कलानी थाना गढ़ीमलहरा निवासी 26 वर्षीय अपराधी लव प्रताप सिंह उर्फ दिग्गी राजा को 30 जुलाई 2015 को सायं 5 बजे से एक वर्ष की अवधि हेतु जिला बदर घोषित किया है। उन्होंने उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, छतरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर की है। आरोपी पर गढ़ीमलहरा थाने के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों एवं छतरपुर षहर में वर्ष 2013 से लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करने, अष्लील गालियां देने, चोरी, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। अपराधी दिग्गी राजा की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों एवं क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी डाॅ. अख्तर ने म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3-2 एवं 5-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर जिला बदर की कार्यवाही की है। जिला बदर के दौरान अपराधी छतरपुर जिले सहित समीपवर्ती सीमा पर लगे जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित रहेगा। किसी न्यायालय में प्रकरण की स्थिति में पेशी के एक दिवस पूर्व उपस्थित हो सकेगा, लेकिन पेशी समाप्ति के 6 घंटे के भीतर जिला छोड़ना होगा।

पीसीपीएनडीटी की बैठक सम्पन्न

chhattarpur news
छतरपुर/29 जुलाई/एसडीएम डी पी द्विवेदी की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में पीसीपीएनडीटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सीएमएचओ डा. व्ही के गुप्ता, नोडल अधिकारी डा. लता चैरसिया सहित अधिवक्ता राजेन्द्र गुप्ता, षुभम महिला मण्डल की संतोष सक्सेना, चेतना संस्था के विनय श्रीवास एवं सलाहकार दीप्ति जैन उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले में अवैध तरीके से संचालित एवं नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वाले सोनोग्राफी केंद्रों के बारे में चर्चा हुई। एसडीएम श्री द्विवेदी ने नोटिस जारी करने के बावजूद 90 दिनों की समयावधि में अनियमितता दूर न करने की स्थिति में सोनोग्राफी सेंटर के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करने की बात कही। सीएमएचओ डा. गुप्ता ने पीएनडीटी एक्ट के तहत छत्रसाल चैराहा में काॅम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित डा. राम बरन बौद्ध के सोनोग्राफी केंद्र को 30 दिनों में भू-तल पर स्थानांतरित करने के लिये नोटिस जारी करने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि आगामी 1 अगस्त से सोनोग्राफी केंद्र के संचालन हेतु आॅनलाइन फाॅर्म-एफ भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है।      

गंभीर अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

chhattarpur news
छतरपुर/29 जुलाई/जिला न्यायालय के अंतर्गत लंबित चिन्हित, जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में सम्पन्न हुयी। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों के निराकरण की कार्यवाही षीघ्रता से की जाये। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों को सजा दिलाये जाने के लिये अपराधों का निराकरण षीघ्रता से किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में 2008 से अब तक 67.74 प्रतिषत प्रकरणों में अपराधियों को सजा हुयी है। इसी तरह 2013 से 2015 के बीच सजा का प्रतिषत षत-प्रतिषत रहा है। उन्होंने सजा का प्रतिषत और अधिक बढ़ाये जाने के निर्देष दिये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पाण्डेय ने प्रकरणों के निराकरण के संबंध में उपस्थित लोक अभियोजकों एवं सहायक लोक अभियोजकों को आवष्यक समझाईष दी। बैठक में डीपीओ एस के चतुर्वेदी, एडीपीओ केेके गौतम, लोक अभियोजक धीरज तिवारी,  ऋषि प्रकाष बिल्थरे, अरूण देव खरे एवं कु0 सरोज कुषवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विष्व स्तनपान सप्ताह हेतु मीडिया कार्यषाला कल

छतरपुर/29 जुलाई/विश्व स्तनपान सप्ताह के संबंध मंे नजर बाग स्थित एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया कार्यषाला का आयोजन 31 जुलाई को प्रातः 11.50 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने कार्यषाला के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।  

कोई टिप्पणी नहीं: