विशेष : गुनहगार कौन ??? आनंदपर्वत मीनाक्षी हत्या !!! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2015

विशेष : गुनहगार कौन ??? आनंदपर्वत मीनाक्षी हत्या !!!

delhi-minakshi-murder
गुनहगार कौन ??? आनंद पर्वत पंजाबी कॉलोनी निवासिनी  मीनाक्षी की 34 बार चाकू से गोदकर पड़ोस के दो सगे भाइयों द्वारा की गई हत्या के लिए पूरा दिल्ली स्तब्ध है । लेकिन यदि ऐसी  घटनाओं के तह में जाएँ तो बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो जाना पड़ता है कि आखिर किस उत्तेजना के कारण दो सगे भाइयों ने उस लड़की की हत्या कर खुद को ही मानो ज़िंदा तो मार ही लिया और अपनी  माँ, बहन सबको अनाथ कर लिया ? यदि मीनाक्षी के पिता अपने पड़ोसी से जो पैसा उधार  लिए थे , अपना घर बेचकर भी चुका दिए होते तो मीनाक्षी के परिवार तथा उसके पड़ोसी से पूर्ववत मित्रता कायम रहती , और न लड़ाई होती और नहीं ही मीनाक्षी को अपने पड़ोसी बालसखा के खिलाफ झूठी छेड़खानी   की रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ती । 

यदि दोनों भाइयों के ऊपर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर पूर्व में जेल नहीं भेजा गया होता , तो शायद इन भाइयों को इतना गुस्सा न आता की वे एक अपनी बालसंगिनी को लगातार  34 बार चाकू से गोद डाले । सगे भाइयों के ऊपर छेड़खानी का झूठा आरोप लगवाकर जेल भिजवाने के बाद मृतिका युवती यदा-कदा अपने बाल सखा पड़ोसी दो भाइयों को अौकात दिखा देने की धमकी भी देती थी , जिस कारण कभी भी ऐसा गुस्सा फूटना असंभव नहीं था । अब जब दिल्ली की केजरीवाल  सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इतना फिक्रमंद है , तो उसको चाहिए की झूठा आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ भी एक्शन लेने हेतु वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाएँ , ताकि कोई भी महिला महिलापन का नाजायज फायदा न उठा सके । अभी अभी दिल्ली में लोगों ने देखा की कैसे रेनू विरमानी नाम की महिला ने एक अॉटो वाले के साथ उसको धोखे से अपने घर ले जा , महिला ने  जबरन बलात्कार करने की कोशिश की , जिससे बचने के लिए अॉटो वाले ने महिला के घर से  नीचे  छलांग लगा दिया , और अपनी दोनों टाँगे तुड़वा बैठा । 

देश की राजधानी दिल्ली में वर्तमान में महिलाओं द्वारा किये जा रहे अपराध महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध से कम नहीं है , लेकिन इन दोनों ही स्थिति  में महिलाओं को ही दुःख उठाना पड़ता है । जब कोई निर्दोष पुरुष किसी महिला के झूठे आरोप का शिकार होता है तो उस पुरष की माँ , बहन , बेटी , पत्नी इत्यादि को भी बहुत ही कष्ट उठाना पड़जाता है । अतः आवश्यक यह भी है की छेड़खानी या बलात्कार जैसे शिकायतों की तहकीकात भी एक वैज्ञानिक माध्यम से हो ताकि कोई अपराधी बच न सके तथा कोई निर्दोष मीनाक्षी जैसी हत्या का हत्यारा न बन जाय अर्थात छेड़खानी या बलात्कार जैसे मामलों में  निर्दोषों को फंसाया न जा सके । निरपराधों को फ़साने के भिन्न भिन्न  मामलों  में भी उतनी ही सजा मिलनी चाहिए जितनी सजा दोषियों को भिन्न भिन्न मामलों में  मिलती है ।  



आमोद शास्त्री , 
दिल्ली । 
मोब= 9818974495 & 9312017281 , 

कोई टिप्पणी नहीं: