पूरे श्रीलंका में 2016 तक मुफ्त वाई-फाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

पूरे श्रीलंका में 2016 तक मुफ्त वाई-फाई


in-2016-sri-lanka-will-be-full-wifi
श्रीलंका सरकार और बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के बीच हुए एक करार के तहत मार्च 2016 तक पूरे श्रीलंका में मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह जानकारी एक मीडिया रपट से मिली। श्रीलंका के डेली मिरर की रपट के मुताबिक, यह सेवा गूगल लून के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके तहत आकाश में स्थित बैलूनों के जरिए विशाल क्षेत्र में इंटरनेट उपलब्ध कराया जाता है।

सरकार ने यह समझौता रक्षा राज्य मंत्री रुवान विजयवर्धने और सिलिकॉन वैली के उद्यमी दुनिया में सबसे धनी श्रीलंकाई चमथ पलिहापिटिया के बीच हुई चर्चा के बाद किया है। पलिहापिटिया और कई अन्य मंत्री उसके बाद राष्ट्रपति मैत्रीपला सिरिसेना से मिले और उनके सामने नई प्रौद्योगिकी पर एक रपट रखी।

राष्ट्रपति ने परियोजना पर तुरंत मंजूरी दी और उसके बाद मंगलवार को कोलंबो में प्रधानमंत्री आवास पर सरकारी एजेंसी इंफोर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्न ोलॉजी एजेंसी (आईसीटीए) और गूगल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: