जंग ने स्वाती मालीवाली की नियुक्ति को मंजूरी दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

जंग ने स्वाती मालीवाली की नियुक्ति को मंजूरी दी


jung-recomend-swati-maliwal-appointment
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वाती मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष के तौर पर मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जंग ने हाल ही में स्वाती की नियुक्ति को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि सरकार ने उनसे इस संबंध में सलाह नहीं ली थी। इसके बाद केजरीवाल सरकार ने उनकी नियुक्ति संबंधी फाइल जंग को भेज दी थी, जिसके बाद उन्होंने इसे मंजूरी दे दी। 

जंग और केजरीवाल के बीच पिछले सप्ताह स्वाती की नियुक्ति को लेकर काफी विवाद हुआ था। स्वाती आम आदमी पार्टी (आप) के एक वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं। उपराज्यपाल ने स्वाती की नियुक्ति को पहले सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया था और दिल्ली सरकार को उनसे अनुमति लेने के लिए कहा था। 

केजरीवाल ने उपराज्यपाल का विरोध किया था, लेकिन उन्हें संबंधित फाइल भेज दी थी। जंग ने यह कहते हुए फाइल लौटा दी थी कि उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: