सोमवार शाम शिलांग में देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था. जिसके बाद कल कलाम साहब के शरीर को दिल्ली उनके सरकारी निवास पर लेकर आया गया जहां देश की कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रृद्धांजलि अर्पित की.
आज राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके पेतृक गांव रामेश्वरम लेकर जाया गया है. जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा. डॉ कलाम के पार्थिव शरीर को आज जिला स्कूल में रखा जाएगा. आज रामेश्वरम में आम लोग पूर्व राष्ट्रपति के दर्शन कर सकेंगे.
पार्थिव शरीर को मंडपम के जिला स्कूल में दर्शनों के लिए रखा जाएगा. डॉ कलाम का अंतिम संस्कार 30 जुलाई यानी कल सुबह 11 बजे होगा. डॉ. कलाम के अंतिम संस्कार के दिन तमिलनाडु सरकार ने पूरे राज्य में छुट्टी का एलान किया है. डॉ कलाम के निधन से उनका परिवार भी सदमे में है, कलाम के बड़े भाई 99 साल के मुथू मोहम्मद ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है.
पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन की खबर के बाद से ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया समेत देशभर में लोग अपने-अपने तरीके से पूर्व राष्ट्रपति को श्रृद्धांजलि दे रहे हैं. मंगलवार को वाराणसी के घाट पर होने वाली गंगा आरती भी डॉ कलाम को समर्पित की गई. देश के साथ-साथ विदेश से भी डॉ कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी दुख जताते हुए कहा कि वो करोड़ों लोगों की प्रेरणा थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें