दिल्ली : शिक्षित केजरीवाल ??? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

दिल्ली : शिक्षित केजरीवाल ???

kejriwal-delhi
क्या जो आदमी अपने फायदे के लिए  किसी के कहने पर दूसरे को परेशान करे वो अच्छा आदमी हो सकता है ? लोग कहेंगे नहीं । लेकिन अपने आपको बेहद पढ़े लिखे इंसान मानने वाले दिल्ली के प्रथम सेवक श्री अरविन्द केजरीवाल के अनुसार "अपने फायदे के लिए दूसरों के कहने से परेशान करने वाला ऊंचे ऊंचे पोस्ट पर बैठा आदमी अच्छा आदमी होता है" । प्रोफेशनल मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में श्री केजरीवाल ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त तथा दिल्ली के एलजी को अच्छा आदमी बताते हुए कहा की "ये दोनों हैं तो अच्छे व्यक्ति , लेकिन केंद्र के पीएमओ तथा होममिनिस्ट्री के इशारे पर हमें परेशान कर रहे हैं" । 

दरअसल इस तरह की बातें किसी अच्छे इंसान को प्रशंसा करने के लिए नहीं होती है , बल्कि उसकी प्रशंसा करते हुए एक तरह से उसका महाअपमान इसलिए है कि कोई सही व्यक्ति अपने फायदे के लिए किसी दूसरे को परेशान कर ही नहीं सकता । एजुकेशन , जिसका मूल तात्पर्य  होता है "शब्दों  के माध्यम से सही बात को सही तरीके  से रखना" , तो क्या इस तरह से प्रशंसा  करते हुए किसी मर्यादित पद पर बैठे व्यक्ति को नीचा दिखाना भी शिक्षित होना  या  शिक्षा  कही जा सकती है ? नहीं ।  फिर भी आईआरएस तथा कई अवार्ड से सम्मानित श्री केजरीवाल खुद को शिक्षित ही समझते हैं ।




आमोद शास्त्री , 
दिल्ली , 
मोब = 9818974495 & 9312017281

कोई टिप्पणी नहीं: