जातीय जनगणना की रपट को लेकर उपवास पर लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जुलाई 2015

जातीय जनगणना की रपट को लेकर उपवास पर लालू


lalu-on-dharna-for-cast-senses
जातीय जनगणना के आंकड़ों को शीघ्र प्रकाशित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास दिनभर के लिए उपवास पर बैठ गए हैं। लालू के साथ उपवास में जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव सहित राजद के कई नेता हिस्सा ले रहे हैं। लालू ने उपवास कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों को आजतक 1931 की जनगणना के आधार पर ही सरकारी योजनाओं में हिस्सा मिल रहा है। इसके लिए जातीय जनगणना भी हुई परंतु उसकी रपट केन्द्र सरकार द्वारा जारी नहीं की जा रही है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना सांप से की और कहा कि मोदी को यदुवंशी उसी तरह नाथेंगे जैसे कृष्ण ने काले नाग को नाथा था। नरेन्द्र रूपी काले नाग को हम नाथेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं हैं। वह 'डिरेल' हो गए हैं।"  लालू ने घोषणा की कि यदि जातीय जनगणना की रपट जारी नहीं हुई तो नए सिरे से गरीबों के हक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजद ने सोमवार को बिहार बंद की घोषणा कर रखी है। उन्होंने लोगों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की। इसके पूर्व लालू टमटम पर सवार होकर गांधी मैदान पहुंचे और उन्होंने उपवास शुरू किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: