माराडोना फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पर कर रहे विचार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

माराडोना फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पर कर रहे विचार


maradona-will-fight-for-fifa-president
अर्जेटीना के फुटबाल दिग्गज डिएगो माराडोना ने कहा है कि अपने पिता के निधन से वह बिल्कुल निराश नहीं हैं और फीफा के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में दावेदारी पेश करेंगे। माराडोना ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा कर इसकी घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार माराडोना ने कहा, "मुझे पता है कि वह ढेर सारी बातें बना रहे हैं। कोई नहीं जानता कि मैं अपने पिता के निधन पर कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझसे मेरा अजीज छीन लिया गया है, जिसे मैं हमेशा अपने साथ समझ रहा था। इसे भुलाना आसान नहीं होगा।"

अपने मोबाइल फोन के जरिए अपलोड किए गए वीडियो में माराडोना फुटबाल के एक मैदान में खिलाड़ियों की पोशाक पहने बांए हाथ में फुटबाल पकड़े नजर आ रहे हैं। माराडोना ने वीडियो में अपने पिता के निधन पर कहा, "यह हताश करने वाला नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि मैं अर्जेटीना वासियों से या पूरी दुनिया से नाराज हूं। मैं बस एक बेटे के तौर पर दुखी हूं, और इसका दुख मुझे मृत्युर्पयत रहेगा।"

माराडोना ने आगे कहा, "मैं अर्जेटीना के नागरिकों से कहना चाहता हूं कि मैं बेहद मजबूत हूं, वे मेरा मनोबल नहीं तोड़ सकते, मेरे पास भारी संख्या में प्रशंसकों का समर्थन है। मैं पूरी तरह वापसी कर रहा हूं, मैं काम पर लौट रहा हूं, मैं फीफा में लौट रहा हूं और सबसे बढ़कर मैं अपने परिवार के लिए लौट रहा हूं।" इसी वर्ष 29 मई को हुए फीफा के अध्यक्ष पद के चुनाव में माराडोना ने जॉर्डन के प्रिंस अली बिन अल हुसैन को अपना समर्थन दिया था, हालांकि अल हुसैन, सेप ब्लाटर के हाथों हार गए थे। ब्लाटर ने हालांकि कुछ ही दिन बाद फीफा अध्यक्ष पद से इस्ताफे की घोषणा कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: