नरकटियागंज (बिहार) की खबर (30 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (30 जुलाई)

परिवर्तन रथ को विधायक रश्मि वर्मा ने दिखया हरी झंडी

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने गुरूवार को भारतीय जनता पाटी्र के परिवर्तन रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्हांेने बताया कि परिवर्तन रथ नरकटियागंज विधान सभा के 30 पंचायत समेत नरकटियागंज नगर परिषद् के 25 वार्ड में भाजपा के शीर्ष नेताआंे के विचारों को जनजन तक पहुँचाने का काम करेगा। जिसमे पार्टी के सबल पक्ष और विपक्ष के निर्बल पक्ष को जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। परिवर्तन रथ के प्रभारी मदन तिवारी और अजीत सर्राफ बनाए गये है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय से विधायक रश्मि वर्मा ने परिवर्तन रथ को विदा किया। उस मौके पर पार्टी के मण्डल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद नहीं रहे किन्तु पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व वाणिज्य व व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सर्राफ, पं्रकाश कुमार, गोलू, प्रदीप श्रीवास्तव, अवधेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद देवीलाल समेत अन्य भाजपाई उपस्थित रहे। 

पत्रकार पर थाना में हमला, जान बचाकर भागा, एसडीओं ने घटना को नकारा

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय शिकारपुर थाना में पुलिस की हिरासत में बन्द नरकटियागंज प्रखण्ड कार्यालय के खजाने से निकासी किए गये करीब 12 लाख रूपये निकासी के आरोपी राजेश कुमार के संबंध में पूछताछ करने पहुँचे सत्याकालन समाचार पत्र के संवाददाता एम एल सत्यम के साथ शिकारपुर थाना में बद सलूकी की गयी, मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार मौजूद थे। इस बावत श्री सत्यम ने सर्वप्रथम इसकी सूचना एसडीओं नरकटियागंज को दी। पूछे जाने पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गलती पत्रकार की है। पत्रकार ने कहा कि उसके मोबाईल का काॅल डिटेल व अधिकारियों के मोबाईल का काॅल डिटेल निकाल कर जाँच कराई जा सकती है। उधर पत्रकार ने कहा कि जिस तरह से उसपर हमला किया गया वह जान बचाकर भागा। उसने कहा कि रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार का विरोध करने के कारण उसके साथ ऐसी घटना हो रही है। इस बावत पत्रकार ने भारतीय प्रेस परिषद् और सभी स्थानीय अखबार को आवेदन की प्रतिलिपि प्रेषित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: