शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश को 'विकास पुरुष' करार दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जुलाई 2015

शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश को 'विकास पुरुष' करार दिया


nitish-the-development-man-shatrughan-sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से दिल्ली लौटने के कुछ ही घंटों बाद अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने नीतीश को सबसे बड़ा 'विकास पुरुष' करार दिया। शत्रुघ्न की नीतीश से मुलाकात वेटनरी कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद वह शनिवार रात नीतीश के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। 

नीतीश से मुलाकात के बाद सिन्हा ने उनके विकास कार्यो की तारीफ करते हुए शनिवार को संवाददाताओं से कहा "सही मायने में नीतीश ही सबसे बड़े विकास पुरुष हैं। वह देश के सबसे बुद्धिमान मुख्यमंत्री हैं।" मुजफ्फरपुर की रैली में मोदी द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपों के विषय में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इससे बचना चाहिए। नीतीश और सिन्हा की इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारे में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व नीतीश ने सिन्हा से हमदर्दी जताते हुए कहा था कि भाजपा उनका इस्तेमाल सिर्फ चुनाव में ही करती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: