हम सरकार को दिखा देंगे किसानों की ताकत: राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

हम सरकार को दिखा देंगे किसानों की ताकत: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल ने अनंतपुर जिले में पदयात्रा कर किसानों, गरीब महिलाओं और स्टूडेंट्स से मुलाकात की और सुसाइड करने वाले किसानों के परिवार को राहत राशि का एक चेक सौंपा। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी किसानों से उनकी जमीनें हड़पना चाहते हैं, लेकिन हमारी पार्टी ने तय कर लिया है कि हम सरकार को किसानों की ताकत दिखा देंगे।'' राहुल ने कहा कि राज्य की सरकार (टीडीपी) को केंद्र से स्पेशल पैकेज की मांग करनी चाहिए।

हाल में राहुल ने राजस्थान और गुरुवार को तमिलनाडु के त्रिचि में किसानों से मुताकात कर एक जनसभा को संबोधित किया था। आंध्र प्रदेश में अपनी पदयात्रा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष पुट्टपर्ती में संगठन की जमीन मजबूत करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राहुल पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान और तमिलनाडु का दौरा कर पदयात्रा कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: