फांसी के लंबित मामलों का भी हो निबटारा : मायावती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

फांसी के लंबित मामलों का भी हो निबटारा : मायावती

rest-death-penalty-should-be-cleard-soon-mayawati
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को कहा कि मुंबई बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेनन को फांसी तमाम कानूनी प्रक्रियाओं व मान्यताओं को पूरा करने के बाद दी गई है, लेकिन जनहित व देशहित में यह जरूरी है कि फांसी की सजा पाए अन्य लोगों के खिलाफ लंबित मामलों का भी जल्द निबटारा होना चाहिए।

मायावती ने कहा कि याकूब मेनन के मामले में न्यायालय ने अपना काम पूरी ईमानदारी से निष्पादित किया है, इस कारण न्यायालय के फैसले पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। जहां तक फांसी की सजा से संबंधित अन्य मामलों का काफी लंबे समय से लटकाए रखने का मामला है, तो लोगों की चिंताओं व शंकाओं के मद्देनजर यह जनहित व देशहित में ही होगा कि सरकार व न्यायालय दोनों मिलकर इनका समाधान करें और ऐसे मामलों को अनिश्चितकाल तक लंबित न रखंे। 

बसपा प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार के ज्यादातर मामलों में सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण ही विसंगतियां पैदा होती हैं और भेदभाव की आशंका उत्पन्न होती है। इसलिए ऐसे मामलों में सरकारों को ज्यादा निष्पक्ष व स्वतंत्र भूमिका अदा करनी होगी, ताकि लोगों को यह महसूस हो कि कानून सबके लिए बराबर है।

कोई टिप्पणी नहीं: