सुजॉय की 'अहिल्या' रोअल्ड डाहल की कहानी से प्रेरित नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जुलाई 2015

सुजॉय की 'अहिल्या' रोअल्ड डाहल की कहानी से प्रेरित नहीं


short-movie-ahilya
मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष का कहना है कि उनकी नवीनतम लघु फिल्म 'अहिल्या' ब्रिटिश लेखक रोअल्ड डाहल की कहानी से प्रेरित नहीं है। 14 मिनट लंबी 'अहिल्या' एक महाकाव्य थ्रिलर है, जिसमें एक अप्सरा, एक महर्षि और बारिश के देवता इंद्र की किस्मत एक अभिशाप द्वारा कैद है। सुजॉय घोष ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "मुझे इस खुसर-पुसर पर हंसी आ रही है कि मेरी लघु फिल्म 'अहिल्या' रोअल्ड डाहल की कहानी से प्रेरित है। मुझे हंसी आ रही है, क्योंकि रोअल्ड को पढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति को अच्छी तरह मालूम है कि वह बाल पुस्तकों के लेखक हैं।"

उन्होंने लिखा, "मेरी फिल्म स्पष्ट तौर पर एक प्राचीन मिथक, प्रकृति से थोड़ी परिपक्व और नारीवादी ट्विस्ट के साथ अंगीकार की गई है। मैं हालांकि, डाहल के काम से हुई तुलना से खुश हूं। वह यकीनन 20वीं सदी के महान बाल साहित्य लेखकों में से एक थे।" इस लघु फिल्म में सौमित्र चैटर्जी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: