एक लंबे समय के बाद याानि सिंह साहब द ग्रेट के बाद सनी देओल की फिल्मों की वापिसी हो रही है, ‘घायल वंस अगेन’से। 13 नवंबर को सनी देओल की फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म सनी देओल की वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ‘घायल’ की सीक्वल है। सनी देओल निर्देशित ‘घायल वंस अगेन’ में सनी देओल के अलावा सोहा अली खान और ओम पुरी ने काम किया है।
गौरतलब है कि ‘घायल’ ने आने समय में खासी लोकप्रियता हासिल की थीं। फिल्म में मीनाक्षी शीषाद्री,अमरीश पुरी, और राज बब्बर थे। फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल अनु कपूर ने भी निभाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें