गुरदासपुर में दीनापुर पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 9 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

गुरदासपुर में दीनापुर पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 9 की मौत

पंजाब के गुरदासपुर के दीनापुर में हुए आतंकी हमले में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। आतंकवादियों ने एक बस और पुलिस स्टेशन पर हमला किया जिसके बाद से आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभी तक 6 सिविलियन्स और 3 होमगार्ड्स की अभी तक मौत हो चुकी है जबकि 4 लोग घायल हैं।

आपको बता दें कि गुरदासपुर पाकिस्तान सीमा से सटा पंजाब का एक जिला है। खबर के मुताबिक सेना की वर्दी में पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी घुस आए और एक मारुति कार में बैठ कर दीनापुर पहुंचे। उन्होंने एक बस पर हमला किया और गोलियां चलाने लगे। इसके बाद वो दीनापुर थाने पहुंचे और जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में एक पुलिसवाले की मौत हो गई। आतंकियों ने थाने पर कब्जा कर लिया और तब से वह थाने में ही हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास कुछ बंधक भी हैं या नहीं।

आतंकी हमले की खबर मिलते ही आला अधिकारी, सेना और सरकार सभी हरकत में आ गए। सेना की एक टुकड़ी मौके पर पहुंच चुकी है, पंजाब स्वैट और एनएसजी टीम भी मूव कर चुकी हैं। पंजाब स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) भी मौके पर पहुंच चुकी है और आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में शामिल हो चुकी है। आर्मी का एक हेलीकॉप्टर भी इस पूरी घटना पर निगाह रखे हुए है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की जिन्होंने उनको घटना की जानकारी और कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी। राजनाथ ने गृह सचिव और एनएसए से भी इस बारे में बात की है। उन्होंने डीजी बीएसएफ डीके पाठक से बात की और घटना से जुड़ी जानकारियां लीं। इस हमले के मद्देनज़र एमएचए में 10 बजे से एक हाई लेवल मीटिंग है जिसमें एनएए अजीत डोभाल और होम सक्रेटरी एलसी गोयल मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: