बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि याकूब को उसके भाई के अपराध की सजा नहीं दी जानी चाहिए। सलमान ने शनिवार रात एक ट्वीट में कहा, "टाइगर को फांसी दो। टाइगर के लिए उसके भाई को फांसी दी जा रही है। टाइगर कहां है? टाइगर को पकड़ो। टाइगर को फांसी दो। उसके भाई को नहीं।"
याकूब को मुंबई बम विस्फोट में दोषी ठहराया गया है और उसे 30 जुलाई को फांसी दी जानी है। इन विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 712 लोग घायल हो गए थे। याकूब इस घटना के मुख्य आरोपियों में से एक टाइगर मेमन का भाई है। टाइगर फरार है। फिल्म 'एक था टाइगर' के अभिनेता सलमान ने टाइगर को कायर भी कहा, जो यह जानता है कि उसकी वजह से उसके भाई को फांसी दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें