जनता के रूपयों की बंदरबांट बंद करे उŸाराखण्ड सरकार
देहरादून, 21 जुलाई,(निस)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सदस्य भाजपा राश्ट्रीश्य कार्यकारिणी सतपाल महाराज ने आज एक बयान में कहा कि उŸाराखण्ड की सम्मानित जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई की बंदरबांट उŸाराखण्ड सरकार को बंद करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जनता अपनी मेहनत की कमाई से सरकार को टैक्स देती है और सरकार उस रूपये की फिजूल खर्च कर रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ने कहा कि उŸाराखण्ड नव सृजित राज्य ने पहले ही आपदा का दंष झेला है। ऊपर से आपदा कार्यों में घोटाले और उसकी सी.बी.आई. से जांच नहीं और अब चीनी खरीद में भी घोटाला। पी.डी.एस. के अन्तर्गत सरकार 13 रूपये किलो चीनी मुहैया करवा रही है और बाजार में चीनी का भाव 28 रूपये किलो है। पी.डी.एस. के अन्तर्गत चीनी बंटवाने के लिए सरकार मिलो को 33 से 34 रूपये किलो के भाव खरीद रही है। यह अपने आप में प्रष्न बनता है कि जब बाजार में 28 रूपये किलो चीनी उपलब्ध है तो सरकार बाजार से न खरीद मिलों को 33-34 रूपये का भुगतान क्यों कर रही है। जनता की गाढ़ी कमाई का ये रूपया किस की जेब में डाला जा रहा है। भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों को पहले ही सरकार ने निजी हाथों में दे कुछ लोगों की जेब भर रही है और अब चीनी खरीद घोटाला। वर्तमान कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार करार देते हुए महाराज ने कहा कि यह सरकार भू-माफिया, खनन माफिया व उद्योग माफिया के साथ मिलकर सूबे को चारो और से लूट रही है।
सैकडों लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण
देहरादून 21 जुलाई(निस)। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री किषोर उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष चै. राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महन्त श्री मेघराजदास, डाॅ.इरषाद अली एवं इलमचन्द चैहान के नेतृत्व में रायसी लक्सर के सैकडों लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष किषोर उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष चै. राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी तथा पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की नीतियों में आस्था रखते हुए अपने लगभग 125 सहयोगियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेष कांगे्रस अध्यक्ष किषोर उपाध्याय ने कांग्रेस में षामिल होने वाले लोगों को माला पहनाकर उनके साथियों साहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्याय ने कहा कि महन्त श्री मेघराजदास जी, डाॅ0 इरषाद अली, डाॅ0 इलमचन्द चैहान एवं उनके साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक का भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिषा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने अपने एक वर्श के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रश्टाचार के सिवा कुछ नहीं दिया है। देष की जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है तथा आने वाले समय में उसे सबक सिखायेगी। उन्होने महन्त मेघराजदास जी, डाॅ. इरषाद अली, डाॅ. इलमचन्द चैहान के साथ कांग्रेस में षामिल होने वाले साथियों से अपेक्षा है कि वे सोनिया गांधी जी एवं माननीय राहुल गांधी जी की भावना तथा कांगे्रस की गौरवषाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में महन्त मेघराजदास, डाॅ. इरषाद अली, इलमचन्द चैहान, नरेन्द्र कुमार, मौरूल्ड सिंह, मुकेष कुमार, सुभाश चन्द, राजकुमार, पिरथी सिंह, रज्जड, डाॅ. संजय एवं सनब्बर अली सहित 125 कार्यकर्ता षामिल थे। इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष जोत ंिसह बिश्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, प्रदेष कोशाध्यक्ष डाॅ. सुनील गुलाटी, प्रदेष सचिव विनोद चैहान, ताहिर अली सुरेन्द्र रांगड़, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, तरूण पन्त, गिरीष पुनेड़ा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
देहरादून 21 जुलाई (निस)। स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छत भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्ेश्य से नगर निगम से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे मेयर नगर निगम विनोद चमोली द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया गया। रैली नगर निगम से बुद्धा चैक, लैन्सडाउन चैक, गांधी पार्क एवं घण्टाघर होते हुए नगर निगम परिसर में रैली का समाप्त हुई। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र व छात्राओं द्वारा स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल संस्कृति एक सामाजिक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर मेयर विनोद चमोली ने कहा कि स्वच्छ भारत एवं सुन्दर भारत कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इस स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है स्वच्छता पर प्रभावी संदेश फैलाने के लिए जनपद के सभी शासकीय विद्यालय में दिनांक 16 जुलाई से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पेन्टिंग व पोस्टर, क्विज, स्लोगन व निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी हैं। उन्होने सभी से अपेक्षा की है कि वे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ दून एवं सुन्दर दून बनाने के लिए सभी को अपना सहयोग देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम नितिन भदौरिया ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने तथा लोंगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया है जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ उत्तराखण्ड बनाने में अपना योगदान दें इसके लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने यह भी अवगत कराया है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं प्रथम एवं द्वितीय प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को नगर निगम हाल देहरादून में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्र0 झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम कुसुम चैहान, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न स्कूलों एवं विद्यालयों के छात्र,छात्राएं एवं अध्यापक व अघ्यापिकाएं शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को सिखायी पर्यावरण की रक्षा करने व नशे से दूर रहने की बात, धर्मान्धता व अंधविश्वास पर मुख्यमंत्री का प्रहार
देहरादून 21 जुलाई (निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को चुक्खुवाला स्थित गुरू नानक देव इंटर कालेज में छात्रों से एक छोटी से मुलाकात की. उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने व नशे से दूर रहने की बात कहते हुए बच्चों को अनेक बातें कही.उनका कहना था कि सफलता पाने के लिए जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है,नशे से दूर रहे प्रकर्ति के पास रहें. उन्होंने कहा कि छात्र प्रकृति की रक्षा व नशे के विरूद्ध अभियान के सिपाही बनें। अपने चारों ओर वृक्ष लगाकर उनकी रक्षा करें। स्कूल में जो भी गुरूजनों द्वारा पढ़ाया जाता है, उसे अपने मस्तिष्क में संजोए रखें। नशे से पूरी तरह से परहेज रखा जाए। मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि जो भी आपको नशे के लिए आग्रह करता है, वह आपको बर्बादी की तरफ धकेलता है। दीर्घ जीवन के लिए नशामुक्त जीवन अपनाएं। छात्र अपने परिवार में भी नशे के विरूद्ध संदेश दें। अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों को देखें तो अपने अध्यापकों को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया। चिपको आंदोलन व गौरादेवी पर बनी फिल्म प्रदर्शित की गई। वर्तमान परिस्थितियों में धर्मान्धता व अंधविश्वास पर प्रहार किए जाने की आवश्यकता है। कुछ प्रतिगामी ताकतें परम्परा व संस्कृति की आड़ में धर्मान्धता को आगे बढ़ा रही हैं। धर्मान्धता के कारण समाज पंगु की स्थिति में आ सकता है। मंगलवार को नगर निगम में जनसंवाद समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हम जाति, धर्म के आधार पर लड़ रहे हैं। देश को प्रगति की राह में आगे बढ़ाने के लिए हमें कूपमण्डूकता से बाहर निकलना होगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि समाज से धर्मान्धता को दूर करने के लिए एक ऐसी धारा भी होनी चाहिए जो इसका विरोध करे और समाज को धर्मान्धता के विरूद्ध झकझोड़ने का काम करे। सीएम ने कहा कि प्रतिगामी ताकतों से लड़ने के लिए सभी प्रगतिवादी लोगों को एकजुट होना होगा। कार्यक्रम में जनसंवाद समिति के कलाकारों ने ‘‘पेड़ हैं सांसें, पेड़ है जीवन, पेड़ों की रखवाली हो’’ गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पंकज बिष्ट, का बच्चीराम कौंसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर ‘नशा विरोधी अभियान’’ संचालित कर रहे कांग्रेस नेता आनंद रावत, एसएसपी पुष्पक ज्योति सहित विद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य, अध्यापक सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के लिए बैठक
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। दून के पुलिस कप्तान पुष्पक ज्योति ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में जनपद दून के पेट्रोल पम्प एसोसियन के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबन्धों के संबध में गहन मंथन किया। इस दौरान पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान नई जिन्दगी के लिये भी सहयोग की अपील की गयी। मंगलवार को पुलिस लाईन के सभागार में पेट्रोल पम्प ऐसोसिएशन के साथ की गयी। बैठक के दौरान पुलिस कप्तान पुष्पक ज्योति ने कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि से पम्पों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। तथा पम्पों पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके बारे में स्थानीय पुलिस को तुरन्त जानकारी दें। उनका कहना था कि पेट्रोल पम्पों पर अग्निशमन व स्थानीय पुलिस थानों का नम्बर अवश्य होना चाहिये जिससे आपात स्थिति में पुलिस विभाग द्वारा तुरन्त मदद पहुंचाई जा सके। उन्होने इस बात के सख्त निर्देश दिये कि अधिक नगदी की हिफाजत के लिए पंप स्वामी वहंा मजबूत तिजोरी का भी इस्तेमाल करें। इस अवसर पर ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित दून के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने जाना हेमकुुंड साहिब का हाल
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल से आज राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड में सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करके लौटे श्री बिन्द्रा से राज्यपाल ने यात्रा मार्ग के वर्तमान हालातों की जानकारी ली। श्री बिन्द्रा ने राज्यपाल को बताया कि विगत माह हुई भारी बरसात के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था किन्तु अब परिस्थितियाँ पहले से बेहतर हैं। उन्होंने राज्यपाल को, गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब से लाया हुआ प्रसाद भी भेंट किया।
सचिवालय कूच कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे आंदोलनकारियों के जुलूस को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कि बाद में छोड़ दिया गया। राज्य निर्माण सेनानी मंच से जुड़े आंदोलनकारी आरक्षण की मांग को लेकर कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एकत्रित हुए, वहां से उन्होंने जुलूस निकालकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने आंदोलनकारियों के जुलूस को रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की के साथ ही झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों में नंदा बल्लभ पांडे, वीना रावत, विशंभरी देवी, पुष्पा रावत, शकुंतला चंदोला आदि शामिल रहे।
कांग्रेसियों ने हरेला के तहत किया पौधारोपण
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। हरेला कार्यक्रम के तहत विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। पीसीसी द्वारा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी विकासनगर को हरेला योजना के तहत अमरुद के 400 से अधिक पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक नवप्रभात के नेतृत्व में आशाराम वैदिक इंटरर कालेज बाबूगढ़ में पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधायक नवप्रभात ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान से आम लोगों को जोड़ना जरूरी है।
शंकरपुर के ग्रामीणों ने सहसपुर थाने में किया प्रदर्शन
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। सहसपुर विकासखंड अंतर्गत शंकरपुर के ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सहसपुर थाने में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया। विगत 12 जुलाई को शंकरपुर के ग्राम प्रधान इरशाद पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। हमले में घायल प्रधान का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा कायम कर दो को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन अभी मुख्य आरोपी एवं जिला पंचायत सदस्य समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस पर ग्रामीणों ने सहसपुर थाने में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
गंगा कलश यात्रा गौमुख के लिए रवाना हुई
ऋषिकेश, 21 जुलाई(निस)। श्री रामायण प्रचार समिति की गंगा कलश यात्रा अविरल गंगा का संदेश लेकर त्रिवेणी घाट से गौमुख के लिए रवाना हो गई। यात्रा के दौरान समिति के सदस्य लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। श्री रामायण प्रचार समिति के तत्वावधान में हर साल ऋषिकेश से जन चेतना कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसके तहत समिति सदस्य गौमुख से गंगाजल लेकर वापस लौटते हैं। साथ ही रास्ते में जगह-जगह रुककर लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करते हैं। त्रिवेणी घाट से नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व कांग्रेस महामंत्री राजपाल खरोला, पंडित गोपालाचार्य शास्त्री ने यात्रा को रवाना किया। यात्रा सयोजक रवि शास्त्री ने बताया कि जन चेतना कलश यात्रा बुधवार को उत्तरकाशी से गौमुख के लिए रवाना होगी। 25 जुलाई को यात्रा वापस ऋषिकेश लौटेगी। यात्रा में जनता को पॉलीथिन का उपयोग न करने व पर्यवरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सभासद रीना शर्मा, विजय लक्ष्मी भट्ट, रामकृपाल गौतम, अनीता ममगाईं, दीपक धमंदा, शिवमोहन मिश्र आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों के समय पर स्कूल न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। कालसी विकासखंड अंतर्गत दातनू हाईस्कूल में शिक्षकों के देर से आने अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य का घेराव कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। जौनसार बाबर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। दुर्गम क्षेत्र में तैनात अधिकांश शिक्षकों के घर इस क्षेत्र से बाहर हैं। ऐसे में वे हर दिन देहरादून व अन्य स्थानों अप-डाउन करके विद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार तो शिक्षक विद्यालय ही नहीं पहुंच पाते हैं और अधिकांश दिन वे देरी से स्कूल पहुंचते हैं। दातून स्थित हाईस्कूल के ग्रामीणों की शिकायत है कि विद्यालय के शिक्षक हमेशा देरी से पहुंच रहे हैं। यहां तक कि प्रधानाध्यापक खुद चार दिन बाद नजर आए। ग्रामीणों के मुताबिक इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ ही छह शिक्षक हैं। उनके देरी से आने से शिक्षा व्यवस्था गड़बड़ा रही है। ग्रामीणों ने सुबह प्रधानाध्यापक का घेराव कर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों ने रवैया नहीं सुधारा तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को बरगलाने वाला बताया
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूडी (सेनि) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से विधानसभा और लोकसभा की सीटों को बढ़ाए जाने संबंधी बयान पर पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि सीटें बढ़ाने के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष का बयान न केवल तथ्यों से दूर है, बल्कि उत्तराखंड के लोगों को बरगलाने वाला भी है। सांसद खंडूड़ी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों से ऐसा लगता है कि उन्होंने इस संबंध में सही प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गठन के बाद 2002-2007 तक प्रदेश में कांग्रेस ने राज किया है। इसी प्रकार वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी। उत्तराखंड में विधानसभा और लोकसभा की सीटों को केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही अंतिम रूप दिया। इस तथ्य से अंजान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वर्ष 2007 में राज्य में सत्ता में आई भाजपा सरकार पर इसका आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को यह पता होना चाहिए कि लोकसभा और विधानसभा की सीटों के सीमांकन का कार्य केंद्र सरकार करती है। यह साफ है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्याय बिना किसी तथ्य व कारणों के गलत बयानबाजी कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता को बरगलाने के लिए वह यह भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की हालत
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण पर भले ही करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हों, लेकिन सफर के खतरे कम नहीं हुए हैं। कई जगह स्क्रबर अधूरे पड़े हैं, पेंटिंग उखड़ने लगी है, जिससे दोपहिया वाहन चालक रपट कर चोटिल हो रहे हैं। कोटी-इच्छाड़ी बांध निर्माण के दौरान वर्ष 1962 में बनाया गया हरिपुर कोटी मार्ग जौनसार बावर क्षेत्र के 55 राजस्व गांवों के अलावा हिमाचल प्रदेश के गांवों को भी जोड़ता है। क्षेत्र की लाइफ लाइन कहलाने वाले इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। क्षेत्र का विशेष मार्ग होने के कारण मार्ग को स्टेट हाईवे दर्जा देकर सरकार ने दो साल पहले मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत कर काम शुरू कराया। लोनिवि साहिया की देखरेख में एक निजी कंपनी को कार्य सौंपा गया, हालत यह है कि अभी तक काम अधूरे हैं, जबकि बरसात आ गयी है। आलम यह है कि मात्र 32 किमी मार्ग का कार्य एक से डेढ़ साल में पूरा होना था, वह कार्य दो साल बाद भी अधूरा है। स्क्रबर अधूरे पड़े हैं। मार्ग के लिए स्वीकृत करीब तीस करोड़ रुपये में से अधिकांश खर्च डाले हैं, फिर भी सफर में खतरे बरकरार है। मार्ग के प्रारंभिक भाग लालढांग पर सीसी कार्य लंबे समय से अधूरे पडे़ होने से वाहनों को जोखिम लेकर निकालना पड़ रहा है। मार्ग पर कई जगह काजवे अधूरे हैं। चार माह पहले हुई पेंटिंग इस बरसात में ही उखड़ने लगी है। मार्ग पर घटिया गुणवता से हो रहे कार्य की जांच कराने के बाद भी ठेकेदार की मनमर्जी चल रही है।
टावर निर्माण का किया विरोध
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। विकासनगर लक्ष्मणपुर में लग रहे मोबाइल टॉवर का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम ने एक सप्ताह पूर्व टॉवर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है। ग्रामीणों ने एसडीएम मोहन सिंह बर्निया को ज्ञापन सौंप कर टावर निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर के निर्माण के चलते गांव में रेडिएशन से पैदा होने वाली बीमारियों का खतरा बना हुआ है, जबकि टावर पर लगने वाले जनरेटर से ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा है। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों के विरोध के बाद टावर निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, मगर पिछले तीन दिन लगातार अवकाश होने के चलते निर्माण कार्य दुबारा शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणों ने टावर निर्माण कार्य पर रोक लगाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डा. नेगी जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के महानिदेशक नियुक्त
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। डा0 एस0एस0 नेगी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में नए महानिदेशक वन एवं विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं। डा0 एस0एस0 नेगी 1980 बैच के हिमाचल प्रदेश संवर्ग के भारतीय वन सेवा अधिकारी को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार में महानिदेशक वन एवं विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। डा0 नेगी, एस0एस0 गब्र्याल भा0व0से0 का स्थान लेंगे, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डा0 नेगी उत्तराखण्ड राज्य से सम्बन्धित हैं। वे वर्तमान में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार में अपर महानिदेशक के रूप मंे कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व डा0 एस0 एस0 नेगी ने प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में निदेशक एवं कुलपति एफ0 आर0 आई0 यूनिवर्सिटी केे पद पर भी कार्य किया है।
सीएम ने की परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग अगलेे 10 दिनों में पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाये। अनियंत्रित वाहन चलाने से प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसके लिए परिवहन विभाग पुलिस व जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक अभियान चलाये। जिसमें लोगो को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाय। अक्टूबर माह तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लायी जाय। इसके लिए सभी उपाय अपनाये जाय। परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आॅन लाइन करे। समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाये जाय, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस आदि की चेकिंग की जाय। यह भी देखा जाय कि ट्रक और ट्राली के पीछे रिफलेक्टिव लाइट होनी चाहिए। बिना लाइट के सड़क किनारे खड़े ऐसे वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जनपद स्तर पर जाकर जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय टैक्सी यूनियन को भी जागरूक करे, कि सड़क सुरक्षा के लिए क्या उपाय करने चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थानों को भी चिन्हित करे, ताकि उनकी मरम्मत लोनिवि द्वारा करायी जा सके। मुख्यमंत्री श्री रावत ने परिवहन निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा निगम को नई बसे दी गई है। निगम अपनी आय को बढ़ाये साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पुरानी बसों के स्थान पर नई बसे संचालित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम की आय कैसे बढ़ सकती है, इस पर भी विचार किया जाय। एम.डी. परिवहन निगम को निर्देश दिये कि दिसम्बर 2015 तक निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक की आय अर्जित करने का लक्ष्य अभी से रखा जाय। परिवहन निगम की रिक्त भूमि व भवनों का व्यावसायिक उपयोग कैसे कर सकते है, इस पर भी कार्ययोजना तैयार की जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बैठक में नाराजगी व्यक्त की निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यशैली सुस्त है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी फिल्ड में जाकर बसों का औचक निरीक्षण करे और अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे। निगम को बेहतर परिवहन सेवा देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। वर्तमान आवश्यकता के अनुसार अपनी कार्यशैली को बदले। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी सोचे कि निगम की आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है। बैठक में उपाध्यक्ष परिवहन निगम अनिल गुप्ता, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव परिवहन एस.रामास्वामी, सचिव मुख्यमंत्री मोहम्मद शाहिद, एम.डी. परिवहन निगम बी.के.संत आदि उपस्थित थे।
जेलों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जायः सीएम
देहरादून, 21 जुलाई(निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में कारागार विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि जेलों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि कारागार विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाय। बंदी रक्षक के रिक्त 300 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाय। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये कि पुलिस विभाग से 6 सब इंस्पेक्टर और 50 कांस्टेबल प्रतिनियुक्ति आधार पर कारागार विभाग में तैनात किये जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों के आधुनिकीकरण पर विशेष फोकस किया जाय। जेलों पर कैदियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए हरिद्वार, रूड़की और सितारगंज जेलों में एक-एक बैरक का निर्माण शीघ्र किया जाय, जिसके लिए सप्लीमेंट बजट में धनराशि उपलब्ध करा दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में कैदियों को दिये जाने वाले भोजन में मंडुवा, झंगोरा व गहत की दाल को भी शामिल किया जाय। जेलों में कैदियों के सिस्टमैटिक रिफार्म पर फोकस किया जाय। जेलों में कैदियों के दक्षता विकास व शिक्षा पर ध्यान दिया जाय। कैदियों को उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाय और हो सके तो कैदियों के स्वयं सहायता समूह बनाये जाय। इन समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाय। राज्य व दिल्ली में आयोजित होने वाले मेलों में भी स्टाॅल उपलब्ध कराये जाय। साथ ही जेल में प्रयोग की जाने वाली सरकारी सामग्री के क्रय में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के क्रय को वरीयता दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में जो कैदी अशिक्षित है, उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जेलों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार की जाय। जेलों में क्लोज सर्किट टी.वी., मोबाइल फोन जैमर, मैटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर, बायो मैट्रिक सिस्टम आदि लगाये जाय। जेलो में बीमार बन्दियों को अस्पताल ले जाने व लाने हेतु एम्बुलेस की व्यवस्था की जाय। बैठक में प्रमुख सचिव गृह मनीषा पंवार, सचिव मुख्यमंत्री मो. शाहिद, प्रभारी सचिव विनोद शर्मा, आई.जी. कारागार पी.वी.के.प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या,सात गिरफ्तार
काशीपुर, 21 जुलाई(निस)। कुंडा थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करा डाली। बाद में हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। मंगलवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा किया है। गौरतलब है कि कुंडा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पट्टी के पास 29 अक्टूबर 2014 को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें अजमेर सिंह निवासी शेरपुर घासी, अफजलगढ़ बिजनौर (यूपी) की मौत हो गई थी। पुलिस इसे दुर्घटना मानकर चल रही थी। 30 अक्टूबर को अजमेर के चाचा राजेंद्र एसएसपी से मिले और हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर एसएसपी ने कुंडा थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। तब से पुलिस जांच कर रही थी। आज एसएसपी एएसपी कमलेश उपाध्याय ने कुंडा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि तीन साल पहले अजमेर की पत्नी रंजीत कौर के केला मोड निवासी हरदीप सिंह से अवैध संबंध हो गए थे। इसके बारे में अजमेर को पता चल गया था और वह तनाव में रहने लगा था। अक्सर दोनों में झगड़े होते थे। रंजीत ससुराल वालों से लड़कर कार्बेट सिटी आकर रहने लगी थी। साथ ही तलाक के पेपर अजमेर को भेजे, लेकिन अजमेर ने प्राप्त नहीं किए। अजमेर भी रंजीत के यहां आकर रहने लगा। इस पर रंजीत ने प्रेमी के साथ मिलकर अजमेर की हत्या की योजना बनाई। प्रेमी हरदीप ने अजमेर को मारने के लिए सुपारी किलर जाकिर पुत्र भूरा निवासी बाजपुर, बरहैनी से संपर्क किया। जाकिर ने हत्या के लिए 15 लाख की सुपारी मांगी, लेकिन मामला सात लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद जाकिर ने हरदीप से 3.50 लाख रुपये लेकर बाजार खत्ता थाना स्वार रामपुर से एक ट्रक खरीदा। ट्रक के कागजात अपनी बहन गुलशन के जेठ रजा अली निवासी उत्तरी थाना रामपुर के नाम पर बनवाए। जाकिर ने षड्यंत्र से रजा अली को भी शामिल किया। इसके बाद जाकिर ने अजमेर पर नजर रखने के लिए मुनव्वर अली निवासी बरहैनी बाजपुर, अशद अली निवासी बरखेडा पांडे और सलीम निवासी बाजपुर को 15-15 हजार रुपये दिये। 29 अक्टूबर 2014 को अजमेर जब बाइक से अपने गांव को निकला तो रंजीत कौर ने हरदीप को फोन से बता दिया। हरदीप ने इसकी सूचना जाकिर को दी। जाकिर साथियों संग ट्रक लेकर केलामोड रामनगर रोड पर खड़ा हो गया। अजमेर बाइक से केलामोड पहुंचा तो जाकिर ने साथी सलीम के साथ उसका पीछा शुरू कर दिया। वहीं, बाइक से अशद और मुनव्वर भी आ रहे थे। जसपुर रोड पर कुंडा थाना क्षेत्र में शिवराजपुर पट्टी के पास अजमेर के पहुंचते जाकिर ट्रक से बाइक को टक्कर मार दी। इस वारदात को दुर्घटना बनाने के लिए अशद व मुनव्वर ने भी बाइक ट्रक में भिड़ा दी। इसके बार सब फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पत्नी रंजीत कौर, प्रेमी हरदीप सिंह, सुपारी किलर जाकिर, रजा अली, अशद, सलीम और मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हरदीप ने हत्या कराने के लिए बीस एकड भूमि पर एचडीएफसी से लोन लिया और तब सुपारी दी।

- -प्रधान पर हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें