महिलाओं की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : स्वाती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

महिलाओं की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : स्वाती


women-sefty-priority-maliwal
स्वाती मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा। आरटीआई कार्यकर्ता रहीं मालीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। उप-राज्यपाल नजीब जंग द्वारा सोमवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी देते ही मालीवाल ने पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह की जगह ले ली।

तीन अन्य सदस्यों के साथ पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मालीवाल और डीसीडब्ल्यू के कर्मचारियों ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।  स्वाती मालीवाल ने पत्रकारों से कहा, "अब्दुल कलाम नहीं रहे, जो देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा से मेरे प्रेरणास्रोत रहे। मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि देती हूं। देश को उन्होंने अप्रतिम योगदान दिया।"

मालीवाल ने आगे कहा, "कलाम कभी नहीं चाहते थे कि उनकी मौत पर राष्ट्रीय अवकाश हो, बल्कि वह अपने चाहने वालों से अतिरिक्त काम की अपेक्षा करते थे, इसलिए हमने देर तक कार्यालय खुला रखने और काम जारी रखने का निर्णय लिया है।" मालीवाल ने कहा कि वह जीबी रोड, संरक्षण गृह और तिहाड़ जेल का दौरा करेंगी औ महिलाओं की भलाई के लिए सिफारिशें देंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: