अभिषेक बच्चन सामाजिक सेवा के लिए करेंगे हिप हॉप स्टार नेल्ली के साथ रैप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 अगस्त 2015

अभिषेक बच्चन सामाजिक सेवा के लिए करेंगे हिप हॉप स्टार नेल्ली के साथ रैप

abhishek-bachchan-hip-hap-rap
अभिनेता अभिषेक बच्चन जिन्होंने फिल्म ब्लफमास्टर के "राइट हियर राइट नाउ" इस गाने  पर रैप किया था जिसे  लोगो ने बहुत पसंद किया था और अब  एक बार फिर  अभिषेक ,अवार्ड विनिंग हिपहॉप आर्टिस्ट नेल्ली  के साथ मिलकर  रैप करेंगे ,आर एंड बी म्यूजिशियन राघव के आगामी  सिंगल "अंटिल द सन कम्स" में .

आर एंड बी म्यूजिशियन राघव ​जिनके " एन्जेल आयज " और ​"कांट गेट इनफ " जैसे फेमस सिंगल दे चुके है वे  अब  नेल्ली  और  अभिषेक  के  साथ  मिलकर जल्द ही अपना अगला गाना  रिलीज़ करेंगे, अभिषेक और नेल्ली न ही सिर्फ रैप कर रहे हैं बल्कि वे दोनों एक साथ इस इस गाने के म्यूजिक विडिओ में भी फीचर किये जायेंगे। 

सूत्रों का मानना है की " नेल्ली और अभिषेक बच्चन इस सहभागिता से बहुत खुश है इतना ही नहीं ये दोनों ही सितारे इस सहयोग फ्री में कर रहे हैं, और उन्होंने यह तय किया है  की इस सांग को करेंगे पर उसका साईनिंग अमाउंट अफ्रीका के आपदाग्रस्त  गावो को दिया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: